ePaper

पीएचइडी का होगा अपना भवन, जी प्लस फोर बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी

Updated at : 10 Nov 2024 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
पीएचइडी का होगा अपना भवन, जी प्लस फोर बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी

पीएचइडी को अपना भवन एयरपोर्ट के पास 3.0 एकड़ में अगले वर्ष तक बनकर तैयार हो जायेगा. वर्तमान में विभाग का भवन विश्वेश्वरैया भवन परिसर, राजवंशी नगर के आवासीय फ्लैट में बिखरे हैं.

विज्ञापन

– दिसंबर तक नये भवन निर्माण का काम होगा शुरू प्रह्लाद कुमार, पटना पीएचइडी को अपना भवन एयरपोर्ट के पास 3.0 एकड़ में अगले वर्ष तक बनकर तैयार हो जायेगा. वर्तमान में विभाग का भवन विश्वेश्वरैया भवन परिसर, राजवंशी नगर के आवासीय फ्लैट में बिखरे हैं. इस कारण कामकाज में परेशानी होती है, लेकिन नये भवन बन जाने के बाद विभाग के सभी महत्वपूर्ण कार्यालय एक ही छह के नीचे आ जायेंगे.विभाग ने भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है. भवन को भूकंपरोधी, अग्निशमन रोधी तैयार किया जायेगा और सौर ऊर्जा आधारित विद्युत व्यवस्था तैयार की जायेगी. भवन बनाने से विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी पीएचइडी के सभी कार्यालय नये भवन में आने के बाद विभाग की कार्यक्षमता भी बढ़ेगी. पीएचइडी के पास पहले खुद की जलापूर्ति योजनाएं थीं, लेकिन राज्य सरकार ने पीएचइडी की जिम्मेदारी बढ़ा दी है. इसके बाद पंचायती राज की सभी जलापूर्ति योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी मिल गयी है. वहीं, जल्द ही पीएचइडी को नगर विकास एवं आवास विभाग की सभी जलापूर्ति योजनाएं पीएचइडी को सौंप दी जायेगी. इसको लेकर सरकार के स्तर पर आदेश होने की देर है. उसके बाद जलापूर्ति योजना का काम सिर्फ पीएचइडी के जिम्मे रहेगी. ऐसे में नये भवन में सभी को काम करने के लिए समुचित जगह मिल पायेगी. नये भवन में ऐसी रहेगी सुविधाएं – भवन के भूतल शिकायत निवारण केंद्र प्रशासनिक और यांत्रिक कार्यालय होंगे. – प्रथम तल पर अधीक्षण अभियंता के कार्यालय और वित्तीय अनुभाग होगा. – दूसरे तल पर विभागीय मंत्री, सभा कक्ष और अनुषंगी कार्यालय होंगे. – तीसरे तल पर विभागीय सचिव, अभियंता प्रमुख, क्षेत्रीय मुख्य अभियंता, संयुक्त सचिव और प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय होंगे. – भवन में तीन सभा कक्ष और 200 कुर्सीयुक्त कॉन्फ्रेंस हॉल भी होंगे. – परिसर में एक साथ लगभग 200 गाड़ियों के लगाने की व्यवस्था होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन