सुबह सात बजे से गेट संख्या पांच छह व सात से लोगों का होगा प्रवेश

Updated:
विज्ञापन

गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह में आम लोगों का प्रवेश सुबह सात बजे से गेट संख्या पांच, छह व सात से होगा. सुबह साढ़े आठ बजे तक लोगों को स्थान ग्रहण कर लेना होगा.

विज्ञापन

पटना. गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह में आम लोगों का प्रवेश सुबह सात बजे से गेट संख्या पांच, छह व सात से होगा. सुबह साढ़े आठ बजे तक लोगों को स्थान ग्रहण कर लेना होगा. गणतंत्र दिवस समारोह के दिन कार्यक्रम की 128 सीसीटीवी से निगरानी होगी. 18 वाच टावर से पूरे परिसर पर नजर रखी जाएगी.

डीएम डॉ त्यागराजन एसएम व एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने गांधी मैदान में भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया.उन्होंने पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, दर्शक दीर्घा प्रबंधन व विशिष्ट तथा अति विशिष्ट व्यक्तियों के प्रोटोकॉल पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. कहा कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन