ePaper

गांधी और जेपी सेतु में सुबह से रात तक फंसे रहे लोग

Updated at : 14 Nov 2024 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
गांधी और जेपी सेतु में सुबह से रात तक फंसे रहे लोग

छठ के बाद जेपी सेतु और गांधी सेतु पर गाड़ियों का दबाव साफ देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना छठ के बाद जेपी सेतु और गांधी सेतु पर गाड़ियों का दबाव साफ देखने को मिल रहा है. सारण और हाजीपुर से आने वाले और पटना से जाने वाले वाहनों की संख्या इतनी बढ़ गयी कि बुधवार को जेपी और गांधी सेतु पर भीषण जाम लग गया. जेपी सेतु पर सुबह से रात तक जाम में लोग फंसे रहे. गांधी सेतु पर तीन बार ट्रक खराब होने की वजह से घंटों एक लेन से वाहनों का परिचालन कराया गया. भीषण ट्रैफिक जाम को देखते हुए ट्रैफिक एसपी अपराजित ने डीएसपी व ट्रैफिक एसपी के साथ खुद ही गांधी सेतु और जेपी सेतु पर पहुंच गये. जाम की वजह से राहगीर सुबह से लेकर रात तक हलकान रहे. आम लोगों के साथ, अधिकारी व एंबुलेंस भी घंटों जाम में फंसे रहे. गांधी सेतु पर तीन बार ट्रक खराब हुआ, जिसे बाद में क्रेन के सहारे हटाया गया. गांधी सेतु के पास आपातकालीन परिस्थिति से निबटने के लिए ट्रैफिक एसपी पटना ने एक क्रेन को रखा है. शहर में भी लगा भीषण जाम, गाड़ियों की लगी लंबी कतार शहर के विभिन्न इलाकों में भी जाम का असर देखने को मिला. गांधी सेतु और जेपी सेतु पर जाम का असर गांधी मैदान, दीघा, बाइपास, सिपारा, स्टेशन रोड आदि इलाकों में भी देखने को मिला. गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही. सबसे अधिक जाम स्कूल के छुट्टी के वक्त लगी, जिसके कारण मेन रोड से गलियों तक गाड़ियां फंसी रही. जाम को देखते हुए गांधी मैदान, अशोक राजपथ, बारी पथ, स्टेशन रोड आदि इलाको में ट्रैफिक के अधिक जवान को तैनात किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन