Patna Crime News : बर्थडे पार्टी में बार-बालाओं के ठुमके, दनादन हर्ष फायरिंग में युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2021 7:48 PM
राजधानी पटना में गुरुवार की रात एक बर्थडे पार्टी में आयोजित नाच में अचानक हुई हर्ष फायरिंग में 23 वर्षीय युवक को गोली लग गयी. जख्मी को इलाज के लिए तत्काल पीएमसीएच ले जाया गया. जहां पर इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई.
अजीत
फुलवारी शरीफ. राजधानी पटना में गुरुवार की रात एक बर्थडे पार्टी में आयोजित नाच में अचानक हुई हर्ष फायरिंग में 23 वर्षीय युवक को गोली लग गयी. जख्मी को इलाज के लिए तत्काल पीएमसीएच ले जाया गया. जहां पर इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान विक्की के रुप में हुई है.
युवक की मौत के बाद परिजनों ने रामकृष्न नगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी. रामकृष्ण नगर थाने में मृतक युवक विक्की की हत्या मामला परिजन दर्ज कराने की तैयारी में जुटे हैं. मृतक विक्की अपने भाई के साथ बचपन से ही पिपरा गांव में अपने ननिहाल में रहता था. उसके माता पिता की मौत हो चुकी है. पुलिस के मुताबिक विक्क कुमार मूल रूप से मनेर का रहने वाला था. वही विक्की की हत्या के बाद उसके परिजनों करो रो कर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातम छा गया है. वही ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश का माहौल बना हुआ है.
राम कृष्णा नगर थाना प्रभारी जहाँगीर आलम ने बताया कि पिपरा गांव में अजित यादव के बेटे की जन्मदिन की पार्टी चल रही थी. बर्थडे पार्टी में हो रहे नाच के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के दौरान पड़ोसी युवक विक्की को गोली लग गयी . पुलिस के मुताबिक परिजनों ने घायल अवस्था में विक्की को पीएमसीएच ले गए. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना शुक्रवार को भोर में करीब 3 बजे की है. लेकिन, परिजनों ने पुलिस को शुक्रवार को साढ़े चार बजे अहले सुबह खबर दिया. मृतक के परिजन हत्या का मामला दर्ज कराने थाना पहुंचे हैं. अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुट गई है.
घटना के बारे में बताया जाता है कि पिपरा निवासी अजित यादव के घर उसके बेटा के जन्मदिन के अवसर पर एक भोज और नाच का आयोजन किया गया था. जिसमें गांव का ही विक्की कुमार भोजन के बाद नाच देखने लगा. इसी बीच नाच में हश्र फायरिंग होने लगी. फायरिंग में गोली विक्की को लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों के मुताबिक गोली विक्की के सर के आर-पार हो गई थी. हालांकि उसके बावजूद ग्रामीण विक्की को पीएमसीएच ले गए , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, विक्की के घर वालों ने अजित पर विक्की को पकड़ के गोली मारने का आरोप लगाया है. मृतक विक्की पिपरा निवासी दयानंद का नाती था .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










