पीयू : थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के समय में हुआ बदलाव
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को पीजी रेगुलर और सेल्फ फाइनेंस कोर्स के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
पटना विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को पीजी रेगुलर और सेल्फ फाइनेंस कोर्स के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है. 9 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा अब दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जायेगी. विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा की तिथि और सेंटर में बदलाव नहीं किया गया है. एलएलबी सेमेस्टर थर्ड और यूजी वोकेशनल कोर्स की सेमेस्टर पांच की परीक्षा के समय में भी बदलाव किया गया है. परीक्षा केंद्र पटना कॉलेज, पटना सायंस कॉलेज और वाणिज्य महाविद्यालय में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक परीक्षा आयोजित की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










