Patna University : आज से शुरू होगा परीक्षाओं का दौर, फरवरी से नये सत्र की शुरू होगी क्लास

Updated:
विज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार से यूजी और पीजी के विद्यार्थियों की विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाओं का दौर शुरू हो जायेगा

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार से यूजी और पीजी के विद्यार्थियों की विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाओं का दौर शुरू हो जायेगा. मंगलवार को यूजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स सत्र 2024-27 के सेमेस्टर वन की परीक्षा आयोजित की जायेगी. बीएमसी, बीबीए, बीसीए, बायोटेक और इवीएस के सेमेस्टर वन का परीक्षा सेंटर पटना कॉलेज और बीएन कॉलेज को बनाया गया है. परीक्षा दोपहर 12 से दोपहर तीन बजे तक आयोजित की जायेगी. इसके अलावा पीजी रेगुलर कोर्स के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 18 दिसंबर से शुरू की जायेगी. थर्ड सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा 13 जनवरी तक आयोजित की जायेगी. पीजी साइंस विषय के विद्यार्थियों का परीक्षा सेंटर पटना कॉलेज और पीजी आर्ट्स विषय के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा सेंटर पटना सायंस कॉलेज को बनाया गया है.

थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 8 जनवरी से

इसके अलावा यूजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स सत्र 2023-26 के विद्यार्थियों के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 8 जनवरी से 17 जनवरी तक आयोजित की जायेगी. यूजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स के विद्यार्थियों की परीक्षा सेंटर वाणिज्य महाविद्यालय और बीएन कॉलेज को बनाया गया है. वहीं एलएलबी सत्र 2022-25 के सेमेस्टर फिफ्थ के विद्यार्थियों की परीक्षा 20 दिसंबर से 10 जनवरी तक आयोजित की जायेगी. वहीं एलएलबी सत्र 2023-26 के सेमेस्टर थर्ड के विद्यार्थियों की परीक्षा 19 दिसंबर से 11 जनवरी तक आयोजित की जायेगी. एलएलबी के विद्यार्थियों का परीक्षा सेंटर पटना ट्रेनिंग कॉलेज और पटना लॉ कॉलेज को बनाया गया है. इसके अलावा बीएफए सेमेस्टर वन और फिफ्थ के विद्यार्थियों की परीक्षा 18 दिसंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित की जायेगी. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजय कुमार सिंह ने कहा की एक महीने तक परीक्षाओं का दौर जारी रहेगा. परीक्षा समाप्त होने के बाद फरवरी माह से ही विद्यार्थियों की नये सत्र की पढ़ाई शुरू कर दी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन