पटना: डाली पूजा और उर्स को लेकर फुलवारी शरीफ में पुलिस अलर्ट, RAF के साथ निकला फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन

RAF के साथ निकला फ्लैग मार्च

पटना के फुलवारी शरीफ में डाली पूजा और आगामी सालाना उर्स को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की।

विज्ञापन

Patna News : पटना के फुलवारी शरीफ में पारंपरिक डाली पूजा यानी खप्पर पूजा और आगामी सालाना उर्स को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. धार्मिक आयोजनों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को फुलवारी शरीफ थाना परिसर में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ बैठक हुई. इसके बाद रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और पुलिस जवानों ने शहर में फ्लैग मार्च किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डाली पूजा और उर्स की सुरक्षा पर हुई चर्चा

बैठक में डाली पूजा और खानकाह-ए-मुजीबिया में होने वाले सालाना उर्स के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, जुलूस के मार्ग, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती को लेकर चर्चा की गयी. अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के माहौल में संपन्न कराने में सहयोग की अपील की.

RAF और पुलिस जवानों ने किया फ्लैग मार्च

बैठक के बाद RAF जवानों और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च फुलवारी शरीफ थाना से शुरू होकर पटना-खगौल मुख्य मार्ग, संगत और काली मंदिर तक पहुंचा. काली मंदिर से ही पारंपरिक डाली पूजा यानी खप्पर पूजा का जुलूस निकलता है.

प्रमुख बाजार और चौक से गुजरा मार्च

काली मंदिर के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च ब्लॉक मोड़, सदर बाजार, चुनौती कुआं और शहीद भगत सिंह चौक समेत शहर के प्रमुख इलाकों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का संदेश दिया.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

अधिकारियों ने धार्मिक आयोजनों के दौरान किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट सूचना पर भरोसा नहीं करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गयी.

संवेदनशील स्थानों पर तैनात होगी अतिरिक्त पुलिस

प्रशासन ने बताया कि डाली पूजा और आगामी सालाना उर्स को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बल भी लगाया जाएगा.

फ्लैग मार्च में पटना सिटी एसपी पश्चिमी, पटना सदर एसडीएम, फुलवारी शरीफ एसडीपीओ, दानापुर एसपी के रूप में प्रभारी अधिकारी, फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष समेत विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे.

Also Read : पटना में शब्बीर कुमार का जलवा, प्रभात खबर की सुर संध्या में 3000 लोग पुराने गीतों पर झूमे



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन