पटना: सोशल मीडिया पर प्रेम प्रसंग के बाद विवाहिता लापता, मायके जाने निकली थी घर से; पति ने युवक पर जताया शक

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

पटना जिले के धनरूआ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मायके जाने के लिए घर से निकली एक विवाहिता का कोई सुराग नहीं मिला है. पति ने सोशल मीडिया पर एक युवक पर शक जताया है.

विज्ञापन

Patna News : पटना जिला के धनरूआ थाना क्षेत्र के एक गांव से मायके जाने के लिए निकली एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है. काफी खोजबीन के बाद भी पत्नी का सुराग नहीं मिलने पर पति ने धनरूआ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पति ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर पत्नी को ले जाने की आशंका जतायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी विवाहिता

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, विवाहिता ने अपने पति से मायके जाने की बात कही थी. इसके बाद वह सोमवार को मायके जाने के लिए घर से निकली, लेकिन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंची. जब परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, तो फोन स्विच ऑफ मिला.

रिश्तेदारों के यहां भी नहीं मिली जानकारी

महिला के मायके नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद पति और परिजनों ने उसके मायके तथा अन्य रिश्तेदारों के यहां संपर्क किया. कई स्थानों पर खोजबीन करने के बावजूद विवाहिता का कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद पति ने पुलिस से शिकायत करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की.

Instagram के जरिए युवक से पहचान का आरोप

पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी के Instagram अकाउंट की जांच करने पर एक आईडी के बारे में जानकारी मिली. इसी आधार पर उसने सौरभ कुमार नामक युवक पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जतायी है. हालांकि, युवक द्वारा विवाहिता को ले जाने की बात अभी पुलिस जांच का विषय है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

विवाहिता के पति की शिकायत पर धनरूआ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस विवाहिता के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया गतिविधियों और युवक से कथित संपर्क समेत अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विवाहिता के लापता होने की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read : पटना में शब्बीर कुमार का जलवा, प्रभात खबर की सुर संध्या में 3000 लोग पुराने गीतों पर झूमे



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन