पटना: फुलवारी शरीफ अंचल कार्यालय में जनता परेशान, दाखिल-खारिज और जमाबंदी सुधार के लिए काट रहे चक्कर
फुलवारीशरीफ अंचल कार्यालय में जनता परेशान
फुलवारीशरीफ अंचल कार्यालय में जमीन संबंधी कार्यों में हो रही देरी से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं. दाखिल-खारिज, परिमार्जन और जमाबंदी दुरुस्त कराने के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. जनता दरबार में भी मामलों का समाधान न होने से लोग नाराज हैं.
Patna News : फुलवारीशरीफ अंचल सह प्रखंड कार्यालय में जमीन से जुड़े कामों को लेकर आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. दाखिल-खारिज, परिमार्जन, रकबा सुधार, नाम में संशोधन और जमाबंदी दुरुस्त कराने के लिए लोगों को बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने लंबित मामलों के जल्द निष्पादन की मांग की है.
आपके शहर में
जनता दरबार में भी नहीं मिल रही राहत
स्थानीय लोगों का कहना है कि अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में भी कई मामलों का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है. जमीन के कागजात में रकबा या नाम में त्रुटि होने और जमाबंदी में सुधार के लिए लोग जरूरी दस्तावेज लेकर कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन कई मामलों में उन्हें दोबारा आने को कहा जा रहा है.
14 पंचायतों के लोगों को परेशानी
फुलवारीशरीफ अंचल के अंतर्गत आने वाली 14 पंचायतों के ग्रामीणों को दाखिल-खारिज, परिमार्जन और जमाबंदी से जुड़े कामों में परेशानी होने की बात सामने आ रही है. लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे सुधार के लिए भी कई दिनों तक कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है.
लंबित मामलों के जल्द निष्पादन की मांग
ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से अंचल कार्यालय में लंबित मामलों की समीक्षा कर उनका शीघ्र निष्पादन कराने की मांग की है. लोगों ने जनता दरबार को प्रभावी बनाने और जमीन संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय करने की भी मांग की.
भाजपा ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जतायी है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि अंचल कार्यालय में आम जनता के जमीन संबंधी कार्यों का समाधान नहीं हुआ, तो कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर आम लोगों को राहत देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए