पटना के इन इलाकों में आज कई घंटे गुल रहेगी बिजली, मुस्तफापुर से बोरिंग रोड तक जानें पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

बिजली गुल की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna Power Cut : पटना के विभिन्न इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. मुस्तफापुर फीडर से लेकर बोरिंग रोड तक, अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी. अपने क्षेत्र का शेड्यूल देखकर तैयारी कर लें.

विज्ञापन

Patna Power Cut : पटना के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को मेंटेनेंस और अन्य तकनीकी कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति अलग-अलग समय पर बाधित रहेगी. कुछ इलाकों में तीन घंटे तक बिजली गुल रहेगी, जबकि अन्य क्षेत्रों में एक से ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. बिजली कंपनी ने संबंधित इलाकों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी तैयारी करने की अपील की है.

विज्ञापन

मुस्तफापुर फीडर से तीन घंटे बंद रहेगी बिजली

11 केवी मुस्तफापुर फीडर से सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान रामपुर, मुस्तफापुर, रामपुर और आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी. मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य की जायेगी.

रूपसपुर नहर इलाके में दो घंटे बिजली कटौती

रूपसपुर नहर और आसपास के इलाकों में आरसीडी वर्क के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान संबंधित इलाके के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा.

योगीपुर फीडर में यूजी केबल का होगा मेंटेनेंस

योगीपुर फीडर से जुड़े इलाकों में यूजी केबल मेंटेनेंस का काम किया जायेगा. इसके कारण दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.

बोरिंग रोड और गोविंद मित्रा रोड में भी कटौती

बोरिंग रोड इलाके में सुबह आठ बजे से 9.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. वहीं, गोविंद मित्रा रोड इलाके में सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक बिजली गुल रहेगी. बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस कार्य के दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है.

Also Read : पटना : बिना इंटरनेट के होगा UPI पेमेंट? ₹5000 तक नहीं लगेगा PIN, जानें NPCI का नया 'टैप एंड पे' फीचर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन