बिक्रम में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्द बनाए रखने की अपील

Updated:
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में शामिल अधिकारी व आम लोग

बिक्रम थाना परिसर में बकरीद को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा देते हुए सुरक्षा, साफ-सफाई और बिजली-पानी संबंधी सुझाव दिए.

विज्ञापन

Patna News: (रवि प्रकाश की रिपोर्ट) आगामी मुस्लिम पर्व बकरीद को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को बिक्रम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में स्थानीय गणमान्य लोगों तथा दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान थानाध्यक्ष प्रभात कुमार और अपर थानाध्यक्ष वरुण कुमार ने लोगों से पर्व को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की.

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंग करने वाले या सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं सांप्रदायिक अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन को सहयोग का भरोसा

बैठक के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा बिजली-पानी की सुचारू आपूर्ति को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

बैठक में पूर्व मुखिया अनिल कुमार, सुशील कुमार, भाजपा नेता शशि भूषण शर्मा, सुब्रत वासुदेव, महफूज मियां, अब्दुल खैर मियां, अभिजीत कुमार, सूरज यादव, गुड्डू सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read:कैमूर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 50 बोतल शराब बरामद; फरार तस्कर की तलाश जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन