Patna News: पटना के इस इलाके से चलता था ठगी का धंधा, पुलिस ने छापेमारी कर 5 साइबर ठगों को दबोचा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Dec 2024 3:04 PM
पुलिस के गिरफ्त में साइबर अपराधी
Patna News: पटना में टाटा कंपनी के साेलर प्लेट की डीलरशिप देने के नाम पर कराेड़ाें की ठगी करने वाले चार साइबर अपराधियाें काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें तेलंगाना के 3 अपराधी शामिल हैं.
Patna News: पटना में टाटा कंपनी के साेलर प्लेट की डीलरशिप देने के नाम पर कराेड़ाें की ठगी करने वाले पांच साइबर अपराधियाें काे साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साइबर थाने की पुलिस ने रामकृष्णानगर थाने के जगनपुरा स्थित एक किराये के फ्लैट में गुरुवार की रात काे छापेमारी की. गिरफ्तार हाेने वालाें में शेखपुरा का सरगना और तेलंगाना के तीन शातिर हैं. इन चाराें के पास से पुलिस ने लैपटाॅप, छह माेबाइल फोन, कंपनी की फर्जी डीलरशिप देने के कागजात, समेत कई चीजें बरामद की है.
बार-बार अपना नाम बदल रहे हैं अपराधी
मिली जानकारी के अनुसार अनुसार तेलंगाना के शातिराें काे शेखपुरा के सरगना ने दाे माह पहले पटना बुलाया था. जगनपुरा में किराये का मकान दिलाया था. करीब 10 दिनाें तक सरगना ने तेलंगाना के तीनाें युवकाें काे ट्रेनिंग दी थी. लोगों से 70-70 हजार रुपये डीलरशिप के लिए लेता था. गिरफ्तार पांचों साइबर अपराधी बार-बार अपना नाम बदल रहे हैं. पुलिस इन सबाें का सत्यापन करने में जुटी है. साइबर थाने के डीएसपी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि चाराें काे गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सभी से पूछताछ करने में जुटी है.
Also Read: बिहार के ग्रामीण खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, CM Nitish ने 6 हजार से अधिक गांवों को दिया खेल मैदान
छह लोगों से साइबर शातिरों ने साढ़े पांच लाख रुपये ठगे
साइबर शातिरों ने अलग-अलग तरह का झांसा देकर छह लोगों से लगभग साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिये. पीड़ित ने साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया है. शास्त्रीनगर के सन्नी देवल सिंह से ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 2.40 लाख की ठगी कर ली. सन्नी ने पुलिस को बताया कि उसे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से टेलीग्राम के एक ग्रुप से जोड़ा गया. उसने 2.40 लाख रुपये निवेश कर दिया. इसके बाद उसे उक्त ग्रुप से निकाल दिया.
इसी तरह खसरुपुर की पूजा कुमारी से शातिरों ने ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर 2.40 लाख की ठगी कर ली. शातिरों ने पूजा को पहले निवेश पर मुनाफा दिया, जिससे वह लालच में आकर 2.40 लाख रुपये निवेश कर दिये. इसके बाद शातिरों ने उसे टेलीग्राम ग्रुप से निकाल दिया और मोबाइल बंद कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










