पटना को मिली 200 करोड़ की बड़ी सौगात, म्युनिसिपल बॉन्ड को मंजूरी, अब हाईटेक बनेगी राजधानी

पटना नगर निगम
Patna Municipal Corporation: पटना नगर निगम को 200 करोड़ रुपये का म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करने की मंजूरी मिल गई है. क्रेडिट रेटिंग के बाद बॉन्ड स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगा. इससे शहर के विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी.
पटना से हिमांशु देव रिपोर्ट
Patna Municipal Corporation: पटना नगर निगम को शहर के विकास कार्यों के लिए 200 करोड़ रुपये का म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करने की विभागीय स्वीकृति मिल गई है. अब निगम बॉन्ड से जुड़ी योजनाओं को अंतिम रूप देगा और आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करेगा. इसके बाद क्रेडिट रेटिंग एजेंसी बॉन्ड की रेटिंग करेगी और फिर इसे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट किया जाएगा.
क्रेडिट रेटिंग के बाद होगी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, बॉन्ड जारी करने से पहले सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी. क्रेडिट रेटिंग मिलने के बाद म्युनिसिपल बॉन्ड को स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया जाएगा, जिससे निवेशकों के लिए इसमें निवेश का रास्ता खुलेगा.
Patna Municipal Corporation: SEBI से पहले ही मिल चुकी है मंजूरी
पटना नगर निगम ने म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करने के लिए पहले ही एक निगम समिति का गठन किया था. समिति ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की, जिसे SEBI से मंजूरी मिल चुकी है. इसके बाद प्रस्ताव विभाग को भेजा गया था, जिसे बुधवार को स्वीकृति प्रदान कर दी गई.
विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार
Patna Nagar Nigam का कहना है कि म्युनिसिपल बॉन्ड से जुटाई गई राशि से शहर में करीब 200 करोड़ रुपये के विकास कार्य (Smart City Patna) किए जाएंगे. इस धनराशि का बड़ा हिस्सा वेंडिंग जोन और अन्य ऐसे प्रोजेक्ट्स पर खर्च किया जाएगा, जहां से नगर निगम को भविष्य में नियमित राजस्व प्राप्त हो सके.
निगम की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
अधिकारियों के मुताबिक, म्युनिसिपल बॉन्ड (Municipal Bond) में निवेशकों के निवेश से प्राप्त राशि नगर निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी. इससे शहर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और राजस्व बढ़ाने वाली परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा सकेगा.
ALSO READ: बिहार में अब राज्य सरकार की सड़कों और पुलों पर भी लगेगा टोल टैक्स, कैबिनेट की मंजूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










