ePaper

Patna News : पटना मेट्रो मार्च-अप्रैल तक बिछेंगी पटरियां, जून में आयेंगी ट्रेन की बोगियां

Updated at : 11 Dec 2024 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
Patna News : पटना मेट्रो   मार्च-अप्रैल तक बिछेंगी पटरियां, जून में आयेंगी ट्रेन की बोगियां

पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में नये साल में मार्च-अप्रैल तक पटरियां बिछाने का काम हो सकता है, जबकि जून तक छह बोगियों का रैक आ जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : राज्य सरकार ने पटना मेट्रो रेल के साढ़े छह किमी लंबे एलिवेटेड प्रायोरिटी कोरिडोर मलाही पकड़ी से न्यू आइएसबीटी के बीच 15 अगस्त से पहली मेट्रो ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा है. इसको देखते हुए पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के स्तर पर आवश्यक तैयारी पूरी की जा रही है. सिविल वर्क लगभग पूरा होने के बाद अब कॉरिडोर पर इलेक्ट्रिक व टेलीकॉम सिग्नलिंग के साथ ही पटरियां बिछाने का काम होगा. उसके बाद उस पर ट्रेन चलायी जायेगी. पटना मेट्रो सूत्रों के मुताबिक नये साल में मार्च-अप्रैल तक पटरियां बिछाने का काम हो सकता है, जबकि जून तक छह बोगियों का रैक आ जायेगा. मेट्रो स्टेशनों का निर्माण मार्च तक पूरा होने की संभावना : मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में सिविल वर्क का काम लगभग अंतिम चरण में है. मेट्रो पिलर के ऊपर गार्डर रखे जा चुके हैं. पोल लगने का काम भी शुरू हो गया है. उम्मीद है कि अगले एक से दो माह में पटरियों को बिछाने का काम शुरू हो जायेगा. प्रायोरिटी कोरिडोर में पांच एलिवेटेड स्टेशन हैं, जिनके निर्माण का काम भी जारी है. इनमें मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरोमाइल और न्यू आइएसबीटी मेट्रो स्टेशन शामिल हैं. इन मेट्रो स्टेशनों का निर्माण कार्य मार्च तक पूरा होने की संभावना है.

पटना मेट्रो के लिए 400 करोड़ की दी गयी है मंजूरी

तय समय में मेट्रो शुरू करने को लेकर राज्य सरकार सजग है. बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में पेश अनुपूरक बजट में भी पटना मेट्रो के लिए करीब 400 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है.

जायका से कर्ज मिलने में देरी होने पर सरकार ने अपने स्तर से दी राशि

पटरी बिछाने और मेट्रो की बोगी खरीदने के लिए राज्य सरकार के स्तर से 115.10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी जा चुकी है. दरअसल, प्रायोरिटी काॅरिडोर में पटरी और ट्रेन की खरीद का काम पहले जायका से मिलने वाली ऋण की राशि से होना था. इसके लिए जायका से समझौता भी हो चुका है, मगर राशि के आवंटन में हो रही देरी को देखते हुए राज्य सरकार ने अपने स्तर से राशि का आवंटन किया है.

मंत्री आज लेंगे प्रायोरिटी कॉरिडोर का जायजा

नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नितिन नवीन बुधवार को पटना मेट्रो के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे. वह मलाही पकड़ी से न्यू आइएसबीटी तक प्रायोरिटी कॉरिडोर में चल रहे काम का जायजा लेंगे. इस दौरान मेट्रो के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन