Durga Puja Pandal : पटना के खूबसूरत पंडाल और मां के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के सातवें दिन ढोल नगाड़े के साथ मां दुर्गा के प्रतिमाओं का पट खोला गया. पट खुलने के बाद मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. पटना के पंडालों में माता का पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने माता की पुजा अर्चना कर अपने तथा अपने परिवार के लिए मंगलकामना हेतु आशीर्वाद मांगा.

विज्ञापन
undefined

पटना के बंगाली अखाड़ा में षष्ठी तिथि के दिन शाम 6 बजे मां दुर्गा के पट खोल दिए गए. पट खुलते ही यहां भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

पटना के बांसघाट स्थित काली मंदिर रोशनी से जगमगा रहा है. यहां पूजा के लिए भक्तों की भीड़ जुटी है. यहां श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में दीप जलाये व आरती की.

undefined

पटना के डाकबंगला चौराहे पर बनने वाला पूजा पंडाल इस बार इंडोनेशिया के प्रंबानन मंदिर के तर्ज पर बना है. पंडाल की ऊंचाई लगभग 90 फुट व चौड़ाई 55 फुट है. पूजा के दौरान इस भव्य पंडाल की खूबसूरती काफी मनमोहक होगी. पंडाल को बस फाइनल टच दिया जा रहा है.

undefined

मां के भक्ति गीतों से राजधानी का माहौल भक्तिमय हो गया है. दुर्गोत्सव को लेकर शहर की सड़कें लाइटों से जगमग कर रही है.

undefined

सिपारा के एतवारपुर में तमिलनाडु का मीनाक्षी मंदिर देखने को मिलेगा. यहां मां का विशेष आसन भी बनाया जा रहा है. मदुरई मीनाक्षी अम्मन टेंपल के निर्माण के लिए विशेष पंडाल निर्माताओं को भी बुलाया गया है. ये कारीगर बंगाल और झारखंड से आए हैं.

undefined
undefined

पटना में भव्य और खूबसूरत पंडाल के साथ साथ शहर की सड़कों को भी बड़ी खूबसूरती के साथ सजाया गया है. सड़कों पर लगी लाइटों से आसपास के इलाके जगमग कर रहे हैं.

undefined

दुर्गाश्रम शेखपुरा में बेटी की पुकार थीम पर इस साल पूजा पंडाल बनाया जा रहा है. इसमें दिखाया जायेगा कि घने जंगल में गणेश जी, भगवान शंकर, नारद मुनि, मां दुर्गा और राक्षस भ्रमण कर रहे हैं.

undefined
undefined

शारदीय नवरात्र के सातवें दिन नाला रोड स्थित पूजा पंडाल में मां दुर्गा का पट खुलने के बाद पूजा और दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ लग गई. भक्तों ने मां को यहां अपने मन की मनोकामनाएं बताई.

undefined

दुर्गा पूजा को लेकर पूरे शहर में माता की प्रतिमा के साथ ही श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भव्य पंडाल बनाये गये हैं. शनिवार को अधिकतर पंडाल बन कर तैयार हो गये हैं और इनकी सजावट से आसपास के इलाके जगमग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन