इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की हालत हुई खराब, उमस वाली गर्मी के बीच पंखे हुए बंद, झेलनी पड़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन में बंद पड़े पंखे

Patna Train Fan Problem: पटना और दानापुर रूट की ट्रेनों में पंखे बंद पड़े हैं, जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी हो रही है. यात्री संघ ने जल्द सुधार की मांग की है.

विज्ञापन

पटना से आनंद तिवारी की रिपोर्ट
Patna Train Fan Problem: पटना जंक्शन और दानापुर स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. लिफ्ट और एस्केलेटर के बाद अब ट्रेनों में लगे पंखे भी बंद पड़े हैं, जिससे गर्मी में सफर और मुश्किल हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गया और बक्सर रूट की ट्रेनों में सबसे ज्यादा समस्या

जानकारी के अनुसार गया और बक्सर रूट से चलने वाली कई सवारी गाड़ियों और इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों में पंखे काम नहीं कर रहे हैं. यात्रियों का कहना है कि कई बार पंखे खुद चलाने की कोशिश की गई, लेकिन वे चालू नहीं हो रहे हैं.

दैनिक यात्रियों ने जताई नाराजगी

दैनिक रेल यात्री संघ के महासचिव शोएब कुरैशी और अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि दानापुर मंडल की ट्रेनों में यात्री सुविधाएं बेहद खराब स्थिति में हैं. उमस भरी गर्मी में पंखे बंद रहने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है.

बच्चों और बुजुर्गों को हो रही ज्यादा दिक्कत

यात्रियों का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है. गर्मी और उमस के कारण सफर बेहद कठिन हो गया है और कोई भी राहत नहीं मिल पा रही है.

Patna Train Fan Problem: रेल प्रशासन से सुधार की मांग

यात्री संघ ने दानापुर मंडल के अधिकारियों से खराब पंखों को जल्द ठीक करने और ट्रेनों में समय पर सभी सुविधाएं बहाल करने की मांग की है ताकि यात्रियों को राहत मिल सके.

ALSO READ: बिहार के 20 लाख PF खाताधारकों के लिए राहत, EPFO अब 3 दिन में करेगा भुगतान, देरी पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन