ePaper

पटना में भाभी ने खाना नहीं दिया तो देवर ने कर दी हत्या, मौके से फरार, पुलिस कर रही तलाश

Updated at : 03 Aug 2022 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में भाभी ने खाना नहीं दिया तो देवर ने कर दी हत्या, मौके से फरार, पुलिस कर रही तलाश

देवर ने भाभी से खाना मांगा तो भाभी ने राजकुमार से कहा की वो खुद खाना लेकर खा ले. इसी बात पर राजकुमार को गुस्सा आ गया और उसने घर में रखे लोहे की खंती से पीट-पीटकर संजू देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

विज्ञापन

देवर भाभी का रिश्ता बड़ा ही स्नेह वाला होता है लेकिन पटना जिले में एक देवर ने बाट छोटी सी बात पर अपनी भाभी की जान ले ली. दरअसल गौरिचक थाना के दौलतपुर गांव में एक देवर ने अपनी भाभी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि भाभी ने देवर को खुद से खाना लेने को कह दिया. देवर ने खेत से काम कर लौटने के बाद भाभी से खाना मांगा था लेकिन किसी कार्य में व्यस्त होने की वजह से भाभी ने देवर को खुद से खान लेने के लिए कहा इसी बात पर देवर ने अपना आपा खो दिया और भाभी पर खनती से हमला कर दिया.

दूसरे देवर ने दर्ज कराई प्राथमिकी 

आरोपी राजकुमार अपनी भाभी पर हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया. वहीं भाभी की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. अब इस मामले में मृतका के दूसरे देवर ने अपने भाई पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. उसने बताया की उसकी भाभी घर में खाना बना रही थी उसी वक्त राजकुमार खेत से काम करने के बाद घर पहुंचा. उसने भाभी से खाना मांगा तो भाभी ने राजकुमार से कहा की वो खुद खाना लेकर खा ले. इसी बात पर राजकुमार को गुस्सा आ गया और उसने घर में रखे लोहे की खंती से पीट-पीटकर संजू देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

हत्या के वक्त पति खेत पर कर रहा था काम 

संजु देवी के रोने की आवाज सुनकर घर में मौजूद अन्य लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया. इस घटना के वक्त मृतका संजु देवी का पति नंदकुमार खेत में काम कर रहा था. इस घटना की सूचना मिलते ही वह घर पर पहुंचा और फिर तुरंत ही अपनी पत्नी को लेकर पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि संजु देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Also Read: वैशाली में कद्दू को कंकाल समझ ग्रामीणों ने बुला ली पुलिस, जानें फिर क्या हुआ
पुलिस कर रही तलाश 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वारदात में इस्तेमाल हुए लोहे की खंती को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया. पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है साथ ही आरोपी देवर की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन