Video: डीजीपी आवास के पास अपराधियों ने दिया बड़ी घटना को अंजाम, लूटे लाखों के आभूषण

Updated:
विज्ञापन

Patna Crime पुलिस सूत्रों का कहना है कि ज्वेलरी शो रूम में अपराधी ग्राहक बनकर प्रवेश करने के बाद बंदूक के बदल पर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए.

विज्ञापन

Patna Crime पटना में अपराधियों ने कंकड़बाग में स्थित बिहार के डीजीपी आलोक राज के आवास से महज कुछ दूरी पर ही स्थित तनेइरा तनिष्क शोरूम में बंदूक के बल पर एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद आस पास के चार थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूर्वी एसपी शुभांक मिश्रा ,एसपी सदर अभिनव के साथ चार थाने की पुलिस मौके पहुंच गई है. पटना पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. पुलिस के सीनियर अधिकारी घटना स्थल की जांच के साथ साथ आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रहे हैं.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि ज्वेलरी शो रूम में अपराधी ग्राहक बनकर प्रवेश करने के बाद बंदूक के बल पर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. कहा जा रहा है कि घटना का विरोध करने पर अपराधियों ने गार्ड पर गोली भी चला दी थी. लेकिन, वो बाल बाल बच गया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार अपराधी आये थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने करीब साढ़े तीन लाख के आभूषण लूटकर फरार हो गए हैं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन