PHOTOS: पटना में इस साल 100 से अधिक छठ घाट हो रहे तैयार, खतरनाक घाटों की जानकारी व तैयारी की तस्वीरें देखिए..

Updated:
विज्ञापन

Chhath Puja 2023: पटना में छठ पर्व 2023 की तैयारी प्रशासन की ओर से चल रही है. इस साल पटना शहर में 100 से अधिक छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं. आधा दर्जन घाटों पर प्रशासन को फैसला लेना बाकि है. देखिए किस तरह घाटों पर काम चल रहा है..

विज्ञापन
undefined

छठ पर्व 2023 की तैयारी अब जोरों पर है. पटना जिला प्रशासन भी छठ घाटों को तैयार करने में जुटा है. पटना में श्रद्धालुओं के लिए इस साल 100 से ज्यादा घाट तैयार किए जा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

दीघा घाट पर भी काम तेजी से चल रहा है. हर साल की तरह इस साल भी यहां बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के जुटान की संभावना है. शहर के दीघा इलाके में पार्किंग की उचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो. जिला प्रशासन के निर्णय के अनुसार जेपी गंगा पथ के नीचे आठ पार्किंग स्थल की व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावा पार्किंग क्षेत्र में लाइटिंग की व्यवस्था के साथ वॉच टावर भी बनाये जा रहे है

undefined

आलमगंज घाट पर दलदल के कारण सीढ़ियों का निर्माण कार्य अब भी स्थगित है. घाट को सूखने के लिए छोड़ दिया गया है. बता दें कि इस साल शहर में 100 से ज्यादा छठ घाट तैयार किये जा रहे हैं.

undefined

पथरी घाट पर करीब 35 सीढ़ियां उतर कर व्रती घाट तक पहुंच सकेंगे. सीढ़ियों से कुछ ही दूरी पर गंगा बह रही है. इस कारण सीढ़ियों पर मिट्टी जम गयी है. करीब 10 सीढ़ियों से मिट्टी निकाली गयी है. घाट लगभग 120 मीटर में फैला हुआ है. यहां नारायण बाबू गली आदि जगहों से छठ व्रती पहुंचते हैं.

undefined

अजीमाबाद इलाके में छठ घाट का निर्माण तेजी से चल रहा है. घाट के समतलीकरण का काम पूरा हो चुका है. अब घाट के किनारे मिट्टी की सीढ़ियां बनायी जा रही हैं. घसियारी घाट में भी तेजी से काम चल रहा है. घाट के किनारे मिट्टी की सीढ़ियां बनायी जा रही हैं. पानी में बैरिकेडिंग का काम शुरू हो गया है. नाव की मदद से निगम कर्मी नदी में पांच फुट पर लकड़ी गाड़ रहे है

undefined

आलमगंज घाट पर अब भी पानी जमे रहने से दलदल की स्थिति है. अब तक यहां समतलीकरण का काम शुरू नहीं हुआ है.

undefined

जिला प्रशासन छठ पर्व के लिए अनुपयुक्त छह घाटों को लेकर जल्द निर्णय लेगा. उन घाटों पर छठ पर्व को लेकर तैयारी हो या नही इसे लेकर फैसला लिया जायेगा. छह अनुपयुक्त घाटों में मिश्री घाट, टीएन बनर्जी घाट, अंटा घाट, अदालत घाट, कृष्णा घाट व पत्थर मस्जिद घाट शामिल हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन