Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर टेकऑफ और लैंडिंग में अब नहीं होगी देरी! नया टैक्सी ट्रैक बदलेगा पूरा सिस्टम, जानें क्या होगा फायदा

Updated:
विज्ञापन

Patna Airport

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर विमान संचालन की रफ्तार अब और तेज़ होने वाली है. नया पैरलल टैक्सी ट्रैक लगभग तैयार है. इसके शुरू होते ही टेकऑफ और लैंडिंग में देरी खत्म होगी और हर घंटे 20 फ्लाइट्स की आवाजाही संभव हो सकेगी.

विज्ञापन

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर अब फ्लाइट्स की लेट-लतीफी की समस्या कम होने वाली है. यहां पैरलल टैक्सी ट्रैक का काम लगभग पूरा हो चुका है. यह ट्रैक शुरू होने के बाद हर घंटे ज्यादा फ्लाइट्स टेकऑफ और लैंड कर सकेंगी. अभी जहां एक घंटे में 12 फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं, वहीं नए सिस्टम से यह संख्या 20 तक पहुंच जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

फ्लाइट्स को टेकऑफ और लैंडिंग में अब लगेगा कम समय

अभी एक फ्लाइट को टेकऑफ या लैंडिंग में औसतन 5 मिनट लगते हैं. लेकिन टैक्सी ट्रैक शुरू होने के बाद यह समय घटकर 3 मिनट हो जाएगा. यानी अब ज्यादा विमान कम समय में उड़ान भर सकेंगे.

पहले रनवे पर घुमाना पड़ता था विमान, अब होगा सीधा रास्ता

पटना एयरपोर्ट की मौजूदा व्यवस्था में जब कोई विमान लैंड करता है, तो उसे रनवे पर ही घुमाकर टेकऑफ की स्थिति में लाया जाता है. इससे काफी समय बर्बाद होता है. नया टैक्सी ट्रैक इस दिक्कत को खत्म कर देगा. अब विमान लैंड होते ही टैक्सी ट्रैक पर चला जाएगा और अगली फ्लाइट बिना देरी के उड़ सकेगी.

नए शहरों के लिए उड़ानों की उम्मीद, किराए में भी राहत

  • नया टैक्सी ट्रैक शुरू होने से पटना से नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो सकती हैं.
  • त्योहारी सीजन में किराए में राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि फ्लाइट्स की संख्या बढ़ेगी.
  • यात्रियों को वेटिंग और सीट की कमी जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी.

20 जुलाई को भेजी जाएगी DGCA को रिपोर्ट

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, 20 जुलाई तक टैक्सी ट्रैक का काम पूरा हो जाएगा. उसी दिन DGCA को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी. DGCA की टीम निरीक्षण करने आएगी और सब कुछ ठीक पाया गया तो जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा. यह बदलाव पटना एयरपोर्ट के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. इससे यात्रियों को तेज, समय पर और बेहतर सुविधा मिलेगी और फ्लाइट ऑपरेशन भी पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा.

Also Read: दरभंगा के नवोदय स्कूल में छात्र का शव बरामद, परिजनों ने रैगिंग का आरोप लगाते हुए की CBI जांच की मांग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन