पटना: पूर्व एयरपोर्ट मैनेजर और आर्किटेक्ट के फ्लैट में चोरी, 12 लाख नकद-गहने ले गये; एक चोर धराया

Updated:
विज्ञापन

पटना के राजीव नगर में पूर्व एयरपोर्ट मैनेजर के फ्लैट से चोरों ने 12 लाख के गहने और नकदी चुराए। एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी।

विज्ञापन

Patna Crime News : पटना राजीव नगर थाना क्षेत्र के प्रिंस अपार्टमेंट में चोरों ने पटना एयरपोर्ट के पूर्व मैनेजर संजीव मुखर्जी और आर्किटेक्ट मनीष कुमार के बंद फ्लैटों का ताला तोड़कर दो लाख रुपये नकद और करीब 10 लाख रुपये के गहने समेत कीमती सामान चोरी कर लिये. घटना बुधवार की रात करीब 2:45 बजे की है. वारदात के दौरान अपार्टमेंट के अन्य लोगों और गार्ड की नींद खुल गयी, जिसके बाद एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया. पकड़े गये चोर की पहचान रकीब के रूप में हुई है. उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बंद फ्लैटों का ताला तोड़कर की चोरी

संजीव मुखर्जी फ्लैट नंबर 307 और मनीष कुमार फ्लैट नंबर 306 में रहते हैं. घटना के समय दोनों फ्लैट बंद थे. इसी का फायदा उठाकर दो चोर अपार्टमेंट में घुसे और दोनों फ्लैटों के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. चोरों ने केवल कीमती सामान पर हाथ साफ किया और सस्ते सामान को छुआ तक नहीं.

दरवाजे बाहर से बंद कर टेप चिपकाया

पुलिस के अनुसार, चोरी से पहले दोनों चोरों ने अपार्टमेंट के कई फ्लैटों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिये थे, ताकि अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सकें. दरवाजों के आई-ग्लास पर टेप भी चिपका दिया गया था.

अपार्टमेंट में कुल 25 फ्लैट हैं, जिनमें करीब 10 फ्लैट फिलहाल खाली हैं. चोरों के घुसने और चोरी की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने शोर मचाया. गार्ड ने बाहर से बंद किये गये फ्लैटों के दरवाजे खोले. इसके बाद लोगों ने परिसर में चोरों की तलाश शुरू की.

दीवार से सटकर छिपा था दूसरा चोर

शोर सुनकर एक चोर अपार्टमेंट की दीवार से सटकर अंधेरे में छिप गया था, लेकिन लोगों की नजर उस पर पड़ गयी और उसे पकड़ लिया गया. उसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ. दूसरा चोर मौके से फरार हो गया. पकड़े गये रकीब ने पूछताछ में अपने साथी के नाम की जानकारी पुलिस को दी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

हेलमेट पहनकर आया था एक बदमाश

दोनों चोरों की तस्वीर अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है. फुटेज में एक चोर चेहरे को छिपाने के लिए हेलमेट पहने और हाथ में बैग लिये दिख रहा है. दूसरा बदमाश नंगे पैर था और जींस-टीशर्ट पहने हुए था. इस मामले में राजीव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस फरार चोर की गिरफ्तारी और चोरी गये सामान की बरामदगी के लिए छानबीन कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन