पटना: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 70 लोगों को वापस मिले गुम मोबाइल, अब तक 234 फोन लौटाये गये
खोये हुए मोबाइल की जानकारी देते अधिकारी
पटना पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है. पश्चिमी पटना पुलिस ने 70 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 20.80 लाख रुपये है. इस पहल से लोगों में खुशी देखी गई.
Patna News : बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाये जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत पश्चिमी पटना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संकेत कुमार के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में विभिन्न थानों से बरामद 70 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गये. बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 20.80 लाख रुपये है.
आपके शहर में
इन थानों की पुलिस ने बरामद किये मोबाइल
अभियान के तहत फुलवारीशरीफ थाना ने 15, मनेर ने 14, दानापुर ने 13, सिगोड़ी ने 10, बिहटा ने सात, पालीगंज और विक्रम ने तीन-तीन तथा शाहपुर थाना ने दो मोबाइल बरामद किये. वहीं बेऊर, नौबतपुर और खगौल थाने की पुलिस ने एक-एक मोबाइल बरामद किया.
अब तक 234 मोबाइल लौटाये जा चुके
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी पटना क्षेत्र में 'ऑपरेशन मुस्कान' लगातार जारी है. इससे पहले जुलाई और अगस्त में अलग-अलग चरणों में 164 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाये गये थे. अब 70 और मोबाइल बरामद होने के बाद यह संख्या बढ़कर 234 हो गयी है.
मोबाइल वापस पाकर चेहरे पर लौटी मुस्कान
गुम हुए मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों में खुशी देखी गयी. मोबाइल मालिकों ने पटना पुलिस की इस पहल के लिए धन्यवाद दिया. पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और तकनीकी माध्यमों से गुम मोबाइलों की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए