पटना : तारेगना और पुनपुन में टिकट चेकिंग अभियान, 241 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 2 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला
स्टेशन पर टिकट चेक करते हुए
पटना-गया रेलखंड के तारेगना और पुनपुन स्टेशनों पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान 241 बेटिकट और अनियमित यात्री पकड़े गए, जिनसे 2 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया.
Train Ticket Checking : पटना-गया रेलखंड के तारेगना और पुनपुन स्टेशनों पर शुक्रवार को चलाए गए विशेष टिकट चेकिंग अभियान में 241 बेटिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे यात्री पकड़े गए. इनसे जुर्माने के रूप में 2 लाख 2 हजार 745 रुपये रेल राजस्व वसूला गया.
आपके शहर में
सुबह छह से 10 बजे तक चला अभियान
वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सुबह छह बजे से 10 बजे तक विशेष अभियान चलाया गया. वाणिज्य विभाग के 19 टीटीई और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने विशेष टिकट चेकिंग ट्रेन ‘लाल गाड़ी’ के साथ पुनपुन स्टेशन पर जांच की.
आठ से 10 जोड़ी ट्रेनों में हुई जांच
अभियान की शुरुआत सिंगरौली-पलामू एक्सप्रेस से की गई. इसके बाद 63241 समेत करीब आठ से 10 जोड़ी ट्रेनों में टिकटों की जांच की गई. जटडुमरी जंक्शन पर भी करीब चार घंटे तक सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.
टिकट बिक्री में भी हुई वृद्धि
अभियान के दौरान पटना-गया रेलखंड के अन्य स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी रही. टिकट चेकिंग अभियान के बीच कई स्टेशनों पर टिकट बिक्री में भी वृद्धि दर्ज की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए