Delhi Election 2025: पप्पू यादव ने दिल्ली चुनाव पर की भविष्यवाणी, बताया जीतने वाले उम्मीदवारों के नाम
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Feb 2025 3:09 PM
सांसद पप्पू यादव
Delhi Election 2025: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली चुनाव के परिणामों पर भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा है कि क्या इस बार कांग्रेस पार्टी दूसरे नंबर पर रहेगी.
Delhi Election 2025: सांसद पप्पू यादव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा है कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली में बहुत सारी सीट जीत रही है, क्या कांग्रेस दिल्ली में नंबर 2 पार्टी बनेगी? उन्होंने जीतने वाले कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम भी अपने पोस्ट में बताया. उन्होंने लिखा, “संगम विहार- हर्ष चौधरी, बदरपुर- अर्जुन भडाना, बवाना- सुरेंद्र कुमार, सीलमपुर- अब्दुल रहमान, मटिया महल- असीम अहमद ख़ान सुल्तानपुर माजरा- जयकिशन. ऐसी 2 दर्जन सीटें हैं, जहां लड़ाई कांग्रेस बनाम बीजेपी है.”
कांग्रेस ने केजरीवाल और बीजेपी के खिलाफ किया था जोरदार अभियान
कई सीटों पर दिल्ली चुनाव 2025 में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. फिलहाल आम आदमी पार्टी यहां कि सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन जिस तरीके से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल और बीजेपी के खिलाफ जोरदार कैंपेन किया. उसे देखकर कहा जा रहा है कि पार्टी 2015 और 2020 से अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
एग्जिट पोल में क्या आया
चाणक्य स्ट्रैटजी के एग्जिट पोल में बताया गया कि दिल्ली में भाजपा को 39-44 सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को 25-28 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 2-3 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है. जेवीसी के एग्जिट पोल में बताया गया कि बीजेपी को 39 से 45 सीटों के बीच जीत मिल सकती है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को 22 से 31 सीटें मिलने की संभावना है. वहीं कांग्रेस को इस चुनाव में 0 से 2 सीटें मिल सकती है.
बता दें कि दिल्ली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 36 है. इस बार चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से 603 पुरुष और 96 महिला उम्मीदवार हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में कुल 672 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे. नई सरकार के गठन के लिए 70 विधानसभा सीटों के नतीजों की घोषणा आठ फरवरी को होगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार आकर 80 लाख किसानों को तोहफा देंगे पीएम मोदी, बड़े स्तर पर चल रही तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










