कैंपस : फौकानिया व मौलवी के विद्यार्थियों के लिए कम फीस में इंजीनियरिंग में नामांकन का मौका

Updated at : 28 May 2024 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : फौकानिया व मौलवी के विद्यार्थियों के लिए कम फीस में इंजीनियरिंग में नामांकन का मौका

बिहार मदरसा बोर्ड से फौकानिया और मौलवी परीक्षा से उत्तीर्ण विद्यार्थी मौलाना आजाद इंजीनियरिंग कॉलेज से चार वर्षीय बीटेक और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

-27 जून तक विद्यार्थी बीटेक और डिप्लोमा के लिए कर सकते हैं आवेदन

संवाददाता, पटना

बिहार मदरसा बोर्ड से फौकानिया और मौलवी परीक्षा से उत्तीर्ण विद्यार्थी मौलाना आजाद इंजीनियरिंग कॉलेज से चार वर्षीय बीटेक और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जेनरल कैटेगरी के विद्यार्थी फौकानिया व मौलवी की परीक्षा में रिजर्व कैटेगरी के विद्यार्थी 40 प्रतिशत और अन रिजर्व्ड कैटेगरी के वैसे विद्यार्थी जिन्होंने 45 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है, वे बीटेक और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बिहार मदरसा बोर्ड के एग्जामिनेशन कंट्रोलर नूर इस्लाम ने कहा कि कॉलेज से काफी कम फीस में फौकानिया और मौलवी के विद्यार्थियों को इंजीनियिरिंग की पढ़ाई करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है. इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट www.macet.ac.in पर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड कर उसे भर कर कॉलेज के ऑफिस में जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन