बाइकों की ठोकर में एक की मौत, दो घायल

Updated at : 05 Oct 2024 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
बाइकों की ठोकर में एक की मौत, दो घायल

Patna News : शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब विष्णुपुरा गांव के समीप दो बाइक की आमने - सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

बिहटा. शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब विष्णुपुरा गांव के समीप दो बाइक की आमने – सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृतक युवक व जख्मी भाई – बहन तीनों ही विष्णुपुरा गांव के रहने वाले थे. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक की पहचान माकेश्वर सिंह के पुत्र सन्नी कुमार 24 वर्ष के रूप में हुई है.जबकि जख़्मी भाई – बहन विजय सिंह के बेटा – बेटी बताये जाते हैं. सूत्रों ने बताया कि मृतक सन्नी अपना दुकान बंदकर घर लौट रहा था. वहीं दूसरी बाइक से जख्मी भाई – बहन बिहटा की ओर जा रहे थे. जैसे ही दोनों बाइक फूल बागान के करीब पहुंचे कि मोड़ के पास उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों बाइक में टक्कर हो गयी. उसकी महज चार साल पहले ही शादी हुई थी. उसके दो बेटे में एक तीन साल तो दूसरा महज दो साल का है. थानाध्यक्ष राज कुमार पाण्डेय ने घटना की सूचना की पुष्टि की है.उन्होंने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन