वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या, आरोपित धराया

Updated:
विज्ञापन

मसौढ़ी के लहसुना थाना स्थित बांसडीह गांव में बुधवार की देर शाम 70 वर्षीया वृद्धा सोनवा देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

मसौढ़ी . मसौढ़ी के लहसुना थाना स्थित बांसडीह गांव में बुधवार की देर शाम 70 वर्षीया वृद्धा सोनवा देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. मृतका की पहचान गांव के मुखल मांझी की विधवा सोनवा देवी के रूप में की गयी. इधर, मृतका की बहू सोनारी देवी ने सास की हत्या का आरोप गांव के ही भोली उर्फ सुरेन्द्र मांझी के पुत्र बीगन मांझी पर लगाया है . साथ ही यह भी आरोप लगाया कि बीगन मांझी के पिता 15 वर्ष पूर्व उसके भैंसुर की भी हत्या कर चुका है. पुलिस ने आरोपित बीगन मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.घटना के विषय में सोनारी देवी ने बताया कि सास सोनवा देवी बुधवार की शाम दरवाजे के पास बैठी थी. इस दौरान शोर होने पर जब घर के बाहर निकली तो देखा कि मेरी सास जमीन पर गिरी पड़ी है और गांव के बीगन मांझी दौड़ कर भाग रहा था. आरोप है कि बीगन मांझी पूर्व की रंजिश को लेकर सास की हत्या कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन