पूर्व सीएम जीतन राम मांझी आवास पर पहुंचे 'नाराज' मुकेश सहनी, बिहार NDA में होगा सियासी उलटफेर ?
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Jul 2021 6:48 AM
Mukesh Sahani Meet Jitan ram manjhi: बिहार सरकार में पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी अब से कुछ देर पहले हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी के आवास पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि दोनोें नेताओं के बीच बंद कमरे में लगातार बातचीत जारी है.
बिहार सरकार में पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी अब से कुछ देर पहले हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी के आवास पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि दोनोें नेताओं के बीच बंद कमरे में लगातार बातचीत जारी है. रविवार को यूपी के वाराणसी में मुकेश सहनी को पुलिस ने नजरबंद कर लिया था, जिसके बाद से ही मुकेश सहनी नाराज हैं. वहीं मांझी और सहनी के इस मुलाकात से पटना की सियासी तापमान बढ़ गई है.
जानकारी के अनुसार मुकेश सहनी अपने आवास से प्रेस वार्ता कर सीधे पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के आवास पर पहुंचे. यहां दोनों के बीच मुलाकात अब भी जारी है. बताया जा रहा है कि मुकेश सहनी एनडीए के घटक दलों में समन्वय बनाने के लिए जीतन राम मांझी से बात करने गए हैं. इससे पहले सहनी ने अपने बयान से इसके संकेत भी दिए थे
बता दें कि वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि वह पूरी तरह सरकार के साथ हैं. उन्हाेने साफ कहा कि हम किसी और पार्टी में कैसे जायेंगे , जिस पार्टी ने पीठ में छूरा भोका है. हम बिहार में एनडीए के साथ हैं. हमारे नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार अच्छी चल रही है और यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी.
सहनी ने आगे कहा कि हमारी बस यही मांग है कि जब एनडीए में चार पार्टियां है, तो दो काम ही नाम हर जगह क्यों आता है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सम्मानित नेता है. उनका भी नाम कहीं नहीं आता है. इसके लिए हमें बैठकर सोंचने की जरूरत है.
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










