एनआइओएस : परीक्षा से दो दिन पहले तक चलेंगी विशेष कक्षाएं

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइओएस) ने 2025 सत्र के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआइओएस) ने 2025 सत्र के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं. यह परीक्षा नौ अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक चलेगी. परीक्षा में स्टूडेंट्स बेहतर प्रदर्शन करें, इसके लिए छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन सुधारने को लेकर पहल की गयी है. एनआइओएस परियोजना के क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक ने सर्कुलर जारी किया है. इसके तहत पहली परीक्षा से दो दिन पहले तक एनआइओएस परियोजना के लिए नियमित रूप से केंद्रों में कक्षाएं आयोजित की जायेंगी. एनआइओएस शिक्षकों को दूसरी जिम्मेदारियों से मुक्त रखा जायेगा, ताकि शिक्षक केवल कक्षाएं लेने पर ध्यान केंद्रित कर सकें. कठिन विषयों पर पुनरावृत्ति कक्षाएं आयोजित होंगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन