Train News: न्यू ईयर पर है ट्रेन से सफर का प्लान, जानें से पहले पढ़े रेलवे से जुड़े ये बड़े अपडेट
Indian Railways: रांची मंडल से चलने वाली 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द.
Indian Railways : रेलवे ने उन सभी ट्रेनों को पुराने नंबर पर चलाने का निर्णय लिया है. यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की पहचान को सरल बनाने के लिए ये बदलाव किये जा रहे हैं.
रोहित कुमार सिंह, गया
आपके शहर में
New Railway Rules 2025: एक जनवरी से गया से खुलने व गुजरनेवाली कई ट्रेनों का परिचालन नये नंबर से होगा. बताया जाता है कि गया से पटना, डेहरी, रामपुर हाट, जमालपुर व डीडीयू जानेवाली 23 पैसेंजर ट्रेनों के नंबरों के आगे जीरो लगा दिया गया था. लेकिन, एक जनवरी से वापस नियमित नंबरों से पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है. इसके लिए पूछताछ कार्यालय, टिकटघर, वेडिंग मशीन व रिजर्वेशन काउंटर पर लगे सिस्टम को भी अपडेट किया जा रहा है.
अपडेट होने के बाद पुराना नंबर हटकर नया नंबर आना शुरू हो जायेगा. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि एक जनवरी से 23 यात्री ट्रेनों और मेमू के नंबर में बदलाव होगा. इसके तहत वे सभी ट्रेनें जो पीएसपीसी नंबर यानी “0” से शुरू होने वाले नंबर के साथ चल रही हैं, उनके नंबर बदले जा रहे है.
इन सभी ट्रेनों का नंबर एक बार फिर वैसे ही नियमित ट्रेनों के नंबर की तरह होगा. जैसा कोविड अवधि में पहले चल रहा था. बताया गया है कि यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की पहचान को सरल बनाने के लिए ये बदलाव किये जा रहे हैं.
एक जनवरी से इन ट्रेनों के नंबर में होगा बदलाव
| 03385/03386 | अब | 53631/53632 | झाझा-गया पैसेंजर |
| 03389/03390 | अब | 53633/53634 | किऊल-गया पैसेंजर |
| 03393/03394 | अब | 53635/53636 | किऊल-गया पैसेंजर |
| 03613/03614 | अब | 53213/53214 | पटना-गया पैसेंजर |
| 03615/03616 | अब | 53615/53616 | जमालपुर-गया पैसेंजर |
| 03627/03628 | अब | 53627/53630 | किऊल-गया पैसेंजर |
| 03211/03212 | अब | 63255/63246 | पटना-गया पैसेंजर |
| 03263/03264 | अब | 63259/63244 | पटना-गया पैसेंजर |
| 03269/03270 | अब | 63253/63250 | पटना-गया पैसेंजर |
| 03275/03276 | अब | 63247/63252 | पटना-गया पैसेंजर |
| 03335/03336 | अब | 63241/63242 | पटना-गया पैसेंजर |
| 03337/03338 | अब | 63243/63248 | पटना-गया पैसेंजर |
| 03340/03373 | अब | 63254/63249 | गया-पटना पैसेंजर |
| 03354/03353 | अब | 63245/63258 | गया-पटना पैसेंजर |
| 03355/03356 | अब | 63355/63356 | गया-किऊल पैसेंजर |
| 03365/03374 | अब | 63251/63256 | पटना-गया पैसेंजर |
| 03381/03382 | अब | 63289/63290 | गया-डेहर ऑन-सोन पैसेंजर |
| 03383/03384 | अब | 63295/63296 | गया-डीडीयू पैसेंजर |
| 03625/03626 | अब | 63367/63368 | बख्तियापुर-गया पैसेंजर |
| 03691/03692 | अब | 63291/63292 | गया-डेहर-ऑनसोन पैसेंजर |
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए