पटना के रौनिया में नये पुलिस ओपी का शुभारंभ, दो पंचायतों की सुरक्षा अब यहीं से, जानिए कौन-कौन से पंचायत है शामिल?

Updated:
विज्ञापन

रौनिया में नये पुलिस ओपी का हुआ शुभारंभ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भगवानगंज थाना क्षेत्र के पुनर्गठन के तहत नवसृजित रौनिया पुलिस आउट पोस्ट (ओपी) का शुभारंभ हो गया है. एसडीओ धनराज कुमार और एसडीपीओ राघव दयाल ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया. यह ओपी अब दो पंचायतों की विधि-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी संभालेगा.

विज्ञापन

Rauniya Police OP: भगवानगंज थाना क्षेत्र के पुनर्गठन के तहत नवसृजित रौनिया पुलिस आउट पोस्ट (ओपी) का गुरुवार को शुभारंभ हुआ. एसडीओ धनराज कुमार व एसडीपीओ राघव दयाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ओपी का उद्घाटन किया. फिलहाल रौनिया ओपी पैक्स गोदाम के समीप स्थित पंचायत पुस्तकालय भवन में संचालित होगा.

विज्ञापन

दो पंचायतों की जिम्मेदारी रौनिया ओपी को

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर गठित इस ओपी में भगवानगंज थाना क्षेत्र की पांच पंचायतों में शामिल बारा व दौलतपुर पंचायत को जोड़ा गया है. इन दोनों पंचायतों के गांवों में अब विधि-व्यवस्था व पुलिसिंग की जिम्मेदारी रौनिया ओपी की होगी. वहीं, भगवानगंज थाना के अधीन अब देवरिया, भगवानगंज व लखनौर-बेदौली पंचायत शेष रह गयी हैं.

संजीव कुमार को सौंपी गयी कमान

रौनिया ओपी की कमान पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार को सौंपी गयी है. वह इससे पहले भगवानगंज थाना में पदस्थापित थे. नये ओपी के शुरू होने से क्षेत्र में पुलिस की पहुंच पहले की अपेक्षा तेज होगी. इससे अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था व सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलने के साथ ग्रामीणों को पुलिस से संबंधित मामलों में त्वरित सहायता मिलने की उम्मीद है.

स्थानीय लोगों से बेहतर समन्वय का निर्देश

उद्घाटन के मौके पर एसडीओ धनराज कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को स्थानीय लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर भगवानगंज थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, प्रखंड प्रमुख सद्दाम हुसैन, सतीश सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद थे.

फर्जी अधिकारी बने बहनोई-साला, सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे पैसों की उगाही, पटना पुलिस ने दबोचा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन