राष्ट्रीय व क्षेत्रीय विकास को साधेगी एनडीए सरकार
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सशक्त, स्थिर और विकास के लिए प्रतिबद्ध एनडीए सरकार शपथ लेने जा रही है.
संवाददाता, पटना उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सशक्त, स्थिर और विकास के लिए प्रतिबद्ध एनडीए सरकार शपथ लेने जा रही है. यह सरकार शपथ ग्रहण के साथ ही विकसित भारत के अपने संकल्प को साकार करने में जुट जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले भी कहा है कि सरकार के अगले 125 दिनों के कामकाज की पूरी रूपरेखा बन चुकी है. इसलिए बिना समय गंवाए केंद्र की राजग सरकार इस दिशा में सुचारु रूप से काम करेगी. क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करते हुए यह सरकार राष्ट्रीय विकास के अपने लक्ष्य को साधने में सफल होगी. श्री सिन्हा ने कहा कि देश में अस्थिरता फैलाने के विपक्ष के सारे प्रयासों पर ‘मोदी जी की हैट्रिक’ के गठन के साथ ही पूर्ण विराम लग जायेगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए