Bihar: बीजेपी से क्यों नाराज हैं मुकेश सहनी? बोले- हमारी पार्टी NDA में नहीं होगी शामिल

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

मुकेश सहनी

Bihar: मुकेश सहनी ने कहा कि हमारी पार्टी बीजेपी में शामिल नहीं होगी, लेकिन इसके बावजूद वे लोग दिखावा कर रहे हैं कि हमारी पार्टी एनडीए के साथ शामिल हो रही है. भाजपा जानती है कि हमारे बिना उनका गठबंधन चुनाव हार जायेगा. वीआईपी इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

विज्ञापन

Bihar: साल के अंत में होनेवाले बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक हलकों में बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी कड़ी में आज विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख सुकेश सहनी ने अपने एक बयान के जरिए बीजेपी पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी छोटी पार्टियों को खत्म करना चाहती है, इसलिए वे अब कभी भी एनडीए में शामिल नहीं होंगे. ये बातें उन्होंने रोहतास के डेहरी में ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ कार्यक्रम के दौरान कही.

NDA में नहीं जाएंगे मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए यह साफ कर दिया कि उनकी विकासशील इंसान पार्टी अब एनडीए में शामिल नहीं होगी, क्योंकि बीजेपी छोटी पार्टियों को खत्म करना चाहती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी हमारे जैसे गरीबों की पार्टी को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है.

मुकेश सहनी के बिना हार जायेगी NDA!

सहनी ने कहा कि हमारी पार्टी बीजेपी में शामिल नहीं होगी, लेकिन इसके बावजूद वे लोग दिखावा कर रहे हैं कि हमारी पार्टी एनडीए के साथ शामिल हो रही है. भाजपा जानती है कि हमारे बिना उनका गठबंधन चुनाव हार जायेगा. इसलिए वे चुनाव से पहले वीआईपी पार्टी को अपने साथ लाना चाहते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बीजेपी ने वीआईपी को बर्बाद करने की कोशिश की – मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने बीजेपी पर उनकी पार्टी को बर्बाद करने का भी आरोप लगाया है. इस आरोप का संबंध उस घटना से है, जब मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए में शामिल हुई थी और पार्टी को बीजेपी ने अपने कोटे से चुनाव लड़ने के लिए 11 सीटें भी दी थी.

साल 2022 के मार्च में वीआईपी पार्टी के तीन विधायक राजू सिंह, मिश्रीलाल यादव और स्वर्णा सिंह बीजेपी में शामिल हो गये थे, जिससे मुकेश सहनी को बड़ा झटका लगा था और वो एनडीए गठबंधन से अलग हो गये थे. इसके बाद अप्रैल 2024 में अपनी पार्टी को आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल कर लिया.

इसे भी पढ़ें: मोतिहारी में मदरसा के दो छात्र रेलवे ट्रैक से पेंडुलम निकालते धराए, RPF ने पकड़ा, क्या था इरादा?

60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी VIP

मुकेश सहनी ने कहा है कि उनकी पार्टी इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके साथ ही उनकी पार्टी उपमुख्यमंत्री का भी एक पद चाहती है, जिसके बारे में सहयोगी दलों को अवगत करा दिया गया है. इसके बारे में महागठबंधन की बैठक में चर्चा के बाद निर्णय लिया जायेगा. (हर्षित कुमार)

इसे भी पढ़ें: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- वीजा रद्द होने के बाद एक भी पाकिस्तानी बिहार में नहीं रहेगा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन