मासूम बेटे को कमरे में रख खुद पंखे पर झूल गयी मां

Updated:
विज्ञापन

राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के गोलघर चौराहे से सटे एक मकान में रिंकू देवी (28 साल) नाम की महिला ने पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

पटना : राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के गोलघर चौराहे से सटे एक मकान में रिंकू देवी (28 साल) नाम की महिला ने पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के पति सचिन कुमार पटना में ही एक फाइनेंस कंपनी में प्राइवेट जॉब करते हैं. घटना सोमवार की दोपहर करीब दो बजे की है. घटना के समय घर में कोई नहीं था, पति कंपनी में कार्य करने गये थे. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गांधी मैदान थाने की पुलिस ने शव को पंखे से उतरा और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आत्महत्या के समय कमरे में तीन साल का बेटा भी था.

आपके शहर में

विज्ञापन

खुद को कमरे में बंद कर लगा ली फांसी : पुलिस के मुताबिक 2014 में रिंकू की शादी सचिन से हुई थी. पति-पत्नी में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था. लेकिन, उसने आत्महत्या क्यों कर ली, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है. मृतका का तीन साल का एक बेटा है. वहीं, आत्महत्या की खबर सुनते ही रिंकू के ससुराल वाले भी गोलघर पहुंचे और मामले की जांच की. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. गांधी मैदान थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर वह खुद घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. महिला ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल घर वालों ने किसी के खिलाफ थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन