मनेर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का मीसा भारती ने लिया जायजा, राहत शिविरों का भी किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण करतीं मीसा भारती और विधायक भाई विरेंद्र
पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती ने मनेर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया. एनडीआरएफ की बोट से गांवों का दौरा कर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को जाना और राहत शिविरों का भी जायजा लिया.
Misa Bharti's inspection : मनेर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का शनिवार को पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती, विधायक भाई वीरेंद्र, नगर परिषद अध्यक्ष विद्याधर विनोद सिंह और अंचलाधिकारी पूजा कुमारी ने निरीक्षण किया. एनडीआरएफ की बोट से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली.
आपके शहर में
एनडीआरएफ की बोट से गांवों का किया भ्रमण
टीम ने हाथी टोला, हल्दी छपरा, इस्लाम गंज, मुंजी टोला, धजवा टोला, छिहत्तर, महावीर टोला और रत्नटोला समेत कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया. इस दौरान बाढ़ की स्थिति और लोगों को हो रही परेशानियों की जानकारी ली गयी. इसके बाद राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया गया.
पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा
सांसद मीसा भारती ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की गयी और उनकी समस्याओं को सुना गया. स्थानीय अधिकारियों की ओर से दियारा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों तक हरसंभव मदद पहुंचायी जा रही है. उन्होंने राहत कार्यों को लेकर भी जानकारी ली. मौके पर पार्षद अंजू देवी, अखिलेश यादव, समिति सदस्य गौतम कुमार, रणबीर कुमार, दिलीप यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए