जमीन विवाद में हुई फायरिंग गोली लगने से अधेड़ की मौत
चिंतामनचक गांव में गुरुवार की रात गोली लगने से 50 बर्षीय सुनील कुमार ऊर्फ कल्लू यादव की मौत हो गयी.
पंडारक. थाना क्षेत्र के चिंतामनचक गांव में गुरुवार की रात गोली लगने से 50 बर्षीय सुनील कुमार ऊर्फ कल्लू यादव की मौत हो गयी. अधेड़ के सिर में गोली लगी है. अवर निरीक्षक रविरंजन कुमार सिंह ने बताया कि सुनील कुमार का पड़ोसी के साथ पहले से जमीन का विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर गुरुवार को रोड़ेबाजी और फायरिंग की गयी. हालांकि उन्होंने इसे जांच का विषय बताया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घायल व्यक्ति को लेकर बाढ़ अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि सुनील कुमार अपने घर की छत पर था. इसी दौरान गोली चली और गोली लगने से उसकी मौत हो गयी. इस घटना को लेकर गांव में तनाव कायम हो गया है. इस मामले में पुलिस ने हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए