कैंपस : इंटर में एडमिशन के लिए मेधा सूची जारी होने के साथ नामांकन शुरू

Published at :08 Jul 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : इंटर में एडमिशन के लिए मेधा सूची जारी होने के साथ नामांकन शुरू

राज्य के प्लस टू स्कूलों में इंटर में एडमिशन के लिए फर्स्ट मेरिट लिस्ट सोमवार को जारी हो गयी. मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ ही स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू हो गयी.

विज्ञापन

-आवंटित संस्थानों में लेना होगा एडमिशन, नहीं तो रद्द हो जायेगा आवेदन

-14 जुलाई तक बदल सकते हैं विकल्प

संवाददाता, पटना

राज्य के प्लस टू स्कूलों में इंटर में एडमिशन के लिए फर्स्ट मेरिट लिस्ट सोमवार को जारी हो गयी. मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ ही स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू हो गयी. ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (ओएफएसएसस, www.ofssbihar.org) पोर्टल के जरिये स्टूडेंट्स की मेरिट लिस्ट सोमवार को 11 बजे दिन में जारी की गयी. जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. हालांकि पहले दिन कहीं भी नामांकन नहीं हुआ है. नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से रफ्तार पकड़ेगी. स्टूडेंट्स को एडमिशन के लिए इंटिमेशन लेटर दिया जायेगा. स्टूडेंट्स को अपने यूजर आइडी डाल कर लेटर को अपलोड करना होगा. इसके बाद आवंटित संस्थानों में एडमिशन लेना होगा.

प्रथम चयन सूची में एडमिशन के बाद ही स्लाइडअप का विकल्प चुन सकते हैं:

प्रथम चयन सूची के आधार पर संबंधित विद्यार्थी को आवंटित शिक्षण संस्थान में एडमिशन लेना होगा. अगर कोई आवेदक आवंटित संस्थान में एडमिशन नहीं लेते हैं, तो वर्तमान सत्र 2024-26 में उनका नाम ओएफएसएस सिस्टम से हटा दिया जायेगा. आगे जो चयन सूची जारी की जायेगी उसमें भी उनका नाम नहीं रहेगा. उनका आवेदन रद्द कर दिया जायेगा. अगर आवंटित संस्थान से स्तुंष्ट नहीं है और दूसरे संकाय या संस्थान चाहते हैं तो ऐसे आवेदक पहले आवंटित संस्थान में एडमिशन लेंगे. एडमिशन के बाद द्वितीय व तृतीय चयन सूची जारी होने पर वे उच्चतर प्राथमिक वाले संस्थान में एडमिशन ले सकेंगे.

14 जुलाई तक स्लाइड अप के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

पहली लिस्ट में स्कूल आवंटन से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्लाइड अप विकल्प का प्रयोग कर सकेंगे. बोर्ड ने कहा है कि अगर कोई स्टूडेंट्स उन्हें आवंटित किये जानेवाले स्कूल से संतुष्ट नहीं हैं और दूसरा स्कूल या संकाय चुनना चाहते हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स स्लाइड अप का विकल्प चुन सकते हैं, लेकिन उनके लिए आवश्यक है कि वे पहले उस संस्थान में एडमिशन ले लें, जहां उनका चयन हुआ है. अन्यथा उनका आवेदन रद्द कर दिया जायेगा. इस संस्थान में एडमिशन कराने के बाद ही वे दूसरे या तीसरे चयन सूची जारी होने पर उच्चतर प्राथमिकता वाले संस्थान में एडमिशन ले सकेंगे. स्लाइड अप का विकल्प भी स्टूडेंट्स को 14 जुलाई के बीच अपनाना होगा. स्लाइड अप के विकल्प में उन्हें उन्हीं संस्थानों में एडमिशन मिलेगा जिनका विकल्प उन्होंने आवेदन के वक्त दिया है नये संस्थान को जोड़ने का मौका नहीं दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन