सदस्यता अभियान: भाजपा तीन दिनों में करोड़पति हुई
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े ने दो सितंबर को शुरू हुए भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के आलोक में कहा कि सदस्यता अभियान के तहत भाजपा पार्टी से मात्र तीन दिनों में ही एक करोड़ से अधिक सदस्य जुड़े हैं.
संवाददाता,पटना
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े ने दो सितंबर को शुरू हुए भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के आलोक में कहा कि सदस्यता अभियान के तहत भाजपा पार्टी से मात्र तीन दिनों में ही एक करोड़ से अधिक सदस्य जुड़े हैं. यह अपने आप में एक कीर्तिमान है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व का ही यह परिणाम है कि सदस्यता अभियान के तहत देशवासी/कार्यकर्ता सिर्फ पार्टी के सदस्य ही नहीं बन रहे, बल्कि पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर खुले मन से मिस्ड कॉल के द्वारा प्रति सेकंड हमसे जुड़ रहे हैं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए