दहेज के लिए विवाहिता को चाथी मंजिल से दिया धक्का, मौत
दानापुर. कार व दस लाख दहेज की खातिर ससुरालवालों ने विवाहित को अपार्टमेंट के चार मंजिल से धक्का देकर गिरा दिया.
दानापुर. कार व दस लाख दहेज की खातिर ससुरालवालों ने विवाहित को अपार्टमेंट के चार मंजिल से धक्का देकर गिरा दिया. जिससे विवाहिता की मौत हो गयी. घटना शाहपुर थाने के अशोपुर स्थित इंद्रावती अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 406 की बुधवार की देर रात की बतायी गयी है. घटना के बाद ससुरालवाले मृतका के सास व ननद डेढ़ वर्षीय बच्चे को लेकर फरार हो गये. पुलिस ने मृतका के पति गौरव कुमार उर्फ गुड्डू व ससुर सदानंद झा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने देर रात शव को अपने कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतका पूजा देवी उर्फ खुशबू के भाई अशोक कुमार झा ने थाने में मृतका के पति गौरव कुमार उर्फ गुड्डू, ससुर सदानंद झा, सास इंदिरा देवी, ननद सोनी व मोनी आदि लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए