ePaper

Makar Rashifal: आपके लिए बेहद शुभ रहेगा साल 2022 का आखिरी दो महिना, इन क्षेत्रों में सफलता मिलेगी

Updated at : 11 Nov 2022 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
Makar Rashifal: आपके लिए बेहद शुभ रहेगा साल 2022 का आखिरी दो महिना, इन क्षेत्रों में सफलता मिलेगी

Makar Rashifal: आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभाव और उनकी चाल के अनुसार साल 2022 का आने वाला आखिरी दो महिना नवंबर और दिसंबर आपके लिए कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मकर राशि. सभी लोग जानना चाहते है कि हमारे राशि पर चंद्र ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ा है या अच्छा. आने वाला साल 2022 का आखिरी दो महिना नवंबर और दिसंबर हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा. मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना तो नहीं न पड़ेगा, इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं. आइए जानते है ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से की आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों व नक्षत्रों के प्रभाव और उनकी चाल के अनुसार साल 2022 का आने वाला आखिरी दो महिना नवंबर और दिसंबर आपके लिए कैसा रहेगा.

पारिवारिक जीवन

यह माह सूर्यग्रहण चंद्रग्रहण तथा शुक्र के उदय होने से आपके परिवारिक सुख भरपुर बना रहेगा. आपका मान -सम्मान बना रहेगा. परिवार में एक दूसरे को सहयोग करेंगे. परिवार में शांति बना रहेगा. आपसी रिश्ता सभी मधुर होंगे. भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार में कुटुम्ब का आना- जाना बना रहेगा. जिसे परिवार में खुशी बनी रहेगी. दोस्तों का भी पूरा सहयोग मिलेगा. कोई भी नया कार्य करने के पहले परिवार के बड़े सदस्यों से सलाह लेकर करें. आप कही समारोह में उपस्तिथ रहेंगे. आपका इस माह आर्थिक स्थिति ठीक रहेगा.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारी के लिए यह माह कई तरह से उतार -चढ़ाव बना रहेगा. आपको कई तरह से चुनौती का सामना करना पड़ेगा. माह के मध्य से आपके व्यापार से धन का लाभ मिलेगा. जो लोग भवन सम्बंधित लोहा इलेक्ट्रिक का व्यापार कर रहे है उनके लिए उत्तम रहेगा जो कांट्रेक्ट का काम कर रहे है उनके लिए बहुत बढ़िया है जो लोग नौकरी कर रहे है. उनके लिए यह माह कई तरह से लाभ मिलेगा. नौकरी से आपको धन की प्राप्ति होगी साथ ही आपके कार्य स्थल में काम करने का मनोबल उचा रहेगा. सभी इच्छा की पूर्ति होगी अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा. प्रमोशन का योग बन रहा है इसका लाभ ले. आपको यह माह कार्य तथा व्यापार से बहुत ही धन का लाभ होने वाला है.

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों के लिए यह माह उत्तम रहेगा. आपके शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करना पड़ेगा जो आपके भविष्य के लिए ठीक रहेगा. उच्च शिक्षा की पढाई कर रहे छात्रों को किसी के मार्गदर्शन से आप सफल रहेंगे, पढ़ाई का दबाव ज्यादा बना रहेगा. आपको मानसिक शांति बना रहेगा. करियर यह माह आपके पूरा साथ देगा. आपके ऑफिस में राजनीतिक हो सकता है जो लोग नौकरी की तैयारी कर रहे है वह सफल होंगे. जो लोग पहले से नौकरी कर रहे है उनको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी.

प्रेम जीवन

यह माह आपके प्रेम जीवन के लिए सामान्य रहेगा. एक दुसरे के प्रति प्रेम बना रहेगा. प्रेम जीवन में पहले से नाराजगी बनी थी वह दुर होगी. एक दुसरे से बात- चित खूब करेंगे. आप यात्रा कर सकते है. दोनों का प्यार खूब बना हुआ दिखाई देगा. दाम्पत्य जीवन में खुशी बना रहेगा. आपके पत्नी का परा विश्वास बना रहेगा आपसी संबंध बहुत ही मजबूत रहेगा. जो लोग अविवाहित है उनको शादी का प्रस्ताव आएगा लेकिन इस रिश्ते में रूचि कम होगी.

स्वास्थ्य जीवन

यह माह आपके स्वास्थ्य को प्राभवित करेगा. छाती तथा पेट दर्द से समस्या बना रहेगा. कोई बड़ी समस्या नहीं होगा. माह के अंत में चोट चपेट हो सकता है खान पान पर ध्यान नहीं दे. ऐसे काम नहीं करे जो आपके स्वास्थ्य को दिक्कत हो.

लकी नंबर: 7

लकी कलर केशरी

उपाय- भगवान शिव का पूजन करें. मंगलवार को बजरंगबाण का पाठ करें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

मो. 8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन