28 को पटना में होने वाली लोजपा की रैली स्थगित

Updated:
विज्ञापन

लोजपा रामविलास के स्थापना दिवस पर 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होने वाली बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट महारैली को स्थगित कर दिया गया है.

विज्ञापन

पटना. लोजपा रामविलास के स्थापना दिवस पर 28 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होने वाली बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट महारैली को स्थगित कर दिया गया है. अब यह रैली अगले साल फरवरी या मार्च महीने में होगी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रदेश में पैक्स चुनाव, विधानसभा उपचुनाव एवं अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान की व्यस्तता के कारण महारैली स्थगित की गयी है. व्हीलर रोड स्थित पुराना कार्यालय लोजपा रामविलास को आवंटन होने के मुद्दे पर सवाल का जवाब देते हुए श्री तिवारी ने कहा कि पार्टी के द्वारा सरकार से नियम संगत कार्यालय की मांग की गयी थी, जिसे सरकार ने आवंटन के तहत हमारी पार्टी को मुहैया कराया है. सरकार के द्वारा भवन का आवंटन स्वतः किया गया है जो महज एक संयोग है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन