Lalu Yadav: 'फालतू है कुंभ', लालू यादव के बयान पर बिफरे कुशवाहा, बोले- हो सकती है कानूनी कार्रवाई

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 17 Feb 2025 7:50 PM

विज्ञापन

उपेन्द्र कुशवाहा और लालू यादव

Lalu Yadav on Kumbh: पूर्व रेल मंत्री लालू यादव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ पर कहा था कि कुंभ फालतू है. उनके इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के नेता निशाना साध रहे हैं. अब बिहार एनडीए में शामिल उपेंद्र कुशवाहा ने लालू यादव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

Lalu Yadav on Kumbh: उपेंद्र कुशवाहा ने लालू यादव की ओर से कुंभ को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव हर मुद्दे पर राजनीति करना चाहते हैं और उनके इस बयान से करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है. कुंभ मेला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह करोड़ों भारतीयों की आस्था का केंद्र है. लालू प्रसाद यादव का बयान इस पवित्र आयोजन के प्रति अवमानना है और इसने देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत किया है.

लालू यादव का बयान नफरत को बढ़ावा देने वाला है- उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि लालू यादव के बयान पर उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है. हमारा संविधान स्पष्ट रूप से कहता है कि किसी के धर्म या धार्मिक भावनाओं पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. इस प्रकार के बयान समाज में विभाजन और नफरत को बढ़ावा देने का काम करते हैं. मेरा मानना है कि ऐसे बयान देने से पहले नेताओं को अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए और समाज में सौहार्द बनाए रखने की दिशा में काम करना चाहिए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हादसे पर जताया दुख

उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली में हुए रेल हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली में जो रेल हादसा हुआ, मैं उससे काफी दुखी हूं. यह एक गंभीर घटना है और इसके कारणों का पता लगाना जरूरी है. हालांकि, घटना के कारणों पर बयान देना आसान होता है, लेकिन सही जानकारी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सामने आएगी.

रामकृपाल यादव ने भी कसा तंज

लालू यादव के इस बयान पर भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने तंज कसते हुए कहा, “मैंने लालू प्रसाद यादव को बहुत करीब से देखा है. वह तो बहुत पूजा-पाठ करने वाले लोगों में से हैं. पता नहीं महाकुंभ को लेकर इस तरह का बयान क्यों देते हैं. अभी भी लाखों की तदाद में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं. मेला प्रशासन की ओर से सभी श्रद्धालुओं के स्नान से लेकर उनके ठहरने की बेहतरीन व्यवस्था की गई है.”

इसे भी पढ़ें: Lalu Yadav: ‘कुंभ फालतू है’, बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने बताया लालू यादव ने क्यों दिया ऐसा बयान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन