वकीलों ने अपने को रखा कोर्ट की कार्यवाही से अलग

Updated:
विज्ञापन
वकीलों ने अपने को रखा कोर्ट की कार्यवाही से अलग

अपनी मांगें पूरी होने तक सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन ( कैट बार एसोसिएशन) पटना के वकीलों ने अपने को कोर्ट की कार्यवाही से मंगलवार 17 सितंबर से अलग रखा.

विज्ञापन

पटना. अपनी मांगें पूरी होने तक सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन ( कैट बार एसोसिएशन) पटना के वकीलों ने अपने को कोर्ट की कार्यवाही से मंगलवार 17 सितंबर से अलग रखा. वकीलों ने यह निर्णय कैट बार एसोसिएशन द्वारा विगत नौ सितंबर को पारित संकल्प के आलोक में लिया है. एसोसिएशन ने नयी दिल्ली स्थित कैट के चेयरमैन से कैट के पटना बेंच में ज्यूडिसियल मेंबर को नियुक्त करने का आग्रह किया है, ताकि कैट के पटना पीठ (बेंच) में फिजिकल कोर्ट शुरू हो सके, किंतु अभी तक इस संबंध में कोई आदेश, व्यवस्था नहीं दिया गया है, जबकि रांची में अस्थाई तौर पर काम करने वाले सर्किट बेंच में फिजिकल कोर्ट का गठन कर दिया गया है. इस बात की जानकारी कैट बार एसोसिएशन, पटना के चेयरमैन एमपी दीक्षित ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन