Panchayat elections 2021: नामांकन करा कर घर लौट रहे युवक की बस के छत से गिरने पर मौत
Panchayat elections 2021: पंचायत चुनाव में नामांकन के बाद सवारी गाड़ी से लौट रहे एक युवक की गिर जाने के कारण मौत हो गई. मृत युवक की पहचान पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के वालीपुर निवासी रामदास मोची के 39 वर्षीय पुत्र विनय मोची के रुप में हुई है.
पालीगंज. पंचायत चुनाव में नामांकन के बाद सवारी गाड़ी से लौट रहे एक युवक की गिर जाने के कारण मौत हो गई. मृत युवक की पहचान पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के वालीपुर निवासी रामदास मोची के 39 वर्षीय पुत्र विनय मोची के रुप में हुई है.
आपके शहर में
यह घटना शुक्रवार को सिगोड़ी थाना क्षेत्र के सेहरा गांव के पास की है. दरअसल, विनय नामांकन के बाद बस के छत पर बैठकर घर लौट रहे थे. रास्ते में बस की छत से नीचे गिर जाने के कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मामले की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बताते चलें कि सिगोड़ी थाना क्षेत्र के वालीपुर निवासी रामदास मोची के 39 वर्षीय पुत्र विनय मोची शुक्रवार को एक प्रत्याशी के समर्थन में नामांकन में भाग लेने के लिए पालीगंज आया था. नामांकन के बाद वह सवारी गाड़ी के छत पर बैठ घर लौट रहा था. गाड़ी सेहरा गांव के पास पहुंची थी कि अचानक गाड़ी के छत से नीचे जमीन पर गिर पडा. जिससे उसे घटनास्थल पर ही मौत हो गई .बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा .पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
इनपुट- सिकंदर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए