दीघा में सरकारी जमीन कब्जा करने पहुंचे भू-माफिया के गुर्गों को पुलिस ने दौड़ाया, सात बाइकें जब्त

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 May 2020 11:08 PM

विज्ञापन

दीघा थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ रोड के समीप हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर कब्जा करने आये भू-माफिया व उसके गुर्गों को पुलिस ने दौड़ा दिया. यह लोग बोर्ड की भूमि पर मिट्टी का भराव करवा रहे थे. हालांकि, इस दौरान भू-माफियाओं ने पुलिस टीम को बरगलाने का प्रयास किया.

विज्ञापन

पटना : दीघा थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ रोड के समीप हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर कब्जा करने आये भू-माफिया व उसके गुर्गों को पुलिस ने दौड़ा दिया. यह लोग बोर्ड की भूमि पर मिट्टी का भराव करवा रहे थे. हालांकि, इस दौरान भू-माफियाओं ने पुलिस टीम को बरगलाने का प्रयास किया. लेकिन, पुलिस टीम ने उनकी एक न सुनी और उन्हें वहां से भागने को मजबूर कर दिया. घटना मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे की है, जहां कब्जा होते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस की सख्ती के बाद भू-माफिया भाग गये. पुलिस टीम मौके से सात बाइक को जब्त कर थाने लेकर आयी.

जमीन हाउसिंग बोर्ड की है या नहीं? इसको लेकर पुलिस ने हाउसिग बोर्ड के अधिकारियों को मामले की जानकारी भेज दी है.बुलेट पर लिखा था टीम अभिमन्युसात बाइक में एक बुलेट था, जिसके आगे टीम अभिमन्यु लिखा हुआ था. इस आधार पर पुलिस को संदेह है कि किसी खास समूह या गैंग के गुर्गों की मदद से भू-माफिया जमीन को कब्जा करने पहुंचे थे. पुलिस जांच में पता चला है कि अभिमन्यु किसी पार्टी का सक्रिय सदस्य है. उन पर शहर के कुछ थानों में जमीन कब्जा करने के मामले भी दर्ज हैं.

जब्त गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस फरार लोगों की तलाश में जुट गयी है. क्या कहते हैं थाना प्रभारीपुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि हाउंसिंग बोर्ड की जमीन पर कोई भू-माफिया व उनके गुर्गे कब्जा करने पहुंचे हैं. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को खदेड़ा. वहीं, अगर हाउसिंग बोर्ड की ओर से कब्जा करने वाले भू-माफिया के खिलाफ आवेदन दिया जायेगा, तो एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जायेगी.मनोज कुमार सिंह, थाना प्रभारी, दीघा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन