पटना: 15 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन,सीओ को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

मांगों को लेकर धरना देते हुए

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने खुसरूपुर प्रखंड में 15 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. पार्टी ने प्रखंड को अकालग्रस्त घोषित करने, महंगाई पर अंकुश लगाने और सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने की मांग की.

विज्ञापन

खुसरूपुर (पटना) से नवीन कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Patna News : खुसरूपुर (पटना) शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) अंचल परिषद खुसरूपुर के बैनर तले प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर 15 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया. अंचल सचिव कामरेड भूषण कुमार पांडे के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के बाद पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने अंचलाधिकारी से मुलाकात कर मांगों का ज्ञापन सौंपा.

प्रखंड को अकालग्रस्त घोषित करने की मांग

भाकपा ने खुसरूपुर प्रखंड को अकालग्रस्त घोषित करने, बेलगाम महंगाई पर रोक लगाने और खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई करने की मांग की. इसके साथ ही भूमिहीनों को बांसगीत का पर्चा देने और स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना वापस लेने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई.

सरकारी अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने खुसरूपुर राजकीय अस्पताल की बदहाली दूर करने और 24 घंटे डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की. इसके अलावा गैस आपूर्ति में व्याप्त गड़बड़ियों को दूर करने और क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने की मांग भी रखी गई.

महंगाई के लिए केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार

सभा को संबोधित करते हुए राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड राम लाला सिंह और जिला सचिव कामरेड विश्वजीत कुमार ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने पार्टी की ओर से आगामी एक सितंबर को दिल्ली में आयोजित रैली को सफल बनाने की अपील की.

धरना में ये लोग रहे मौजूद

धरना-प्रदर्शन में सहायक सचिव कामरेड विनोद कुमार, सुरेंद्र पासवान, वासुदेव प्रसाद, रामबरन सिंह, महेश पासवान, अनूप कुमार, विपिन पासवान, बबलू यादव, मुरारी वर्मा, पंकज सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन