कैंपस : क्विज में खुशी को मिला पहला स्थान
नेहरू युवा केंद्र संगठन पटना बिहार और एनएसएस यूनिट गंगा देवी महिला कॉलेज के सहयोग से हिंदी पखवारे के अंतर्गत क्विज का आयोजन किया गया
संवाददाता, पटना नेहरू युवा केंद्र संगठन पटना बिहार और एनएसएस यूनिट गंगा देवी महिला कॉलेज के सहयोग से हिंदी पखवारे के अंतर्गत क्विज का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन गंगा देवी महिला कॉलेज की प्राचार्या प्रो रिमझिम शील ने किया. क्विज में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, जिसमें प्रथम पुरस्कार खुशी कुमारी मिला. द्वितीय पुरस्कार कोमल वर्मा को और तृतीय पुरस्कार दीपा कुमारी को मिला. सभी प्रतिभागी युवतियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के बर्सर डॉ सजला शिल्पी, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ दीक्षा सिंह, डॉ जागृति आनंद, डॉ मंजरी शुक्ला, जिला युवा अधिकारी पामिर सिंह, सहायक अनुभाग पदाधिकारी (हिंदी राजभाषा) चंदेश्वर पांडेय, विकास यूथ फाउंडेशन से विकास चंद्र सिंह व कृष्ण भूषण सिंह उपस्थित रहे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए