कैंपस : जेएनवी नौवीं व 11वीं में एडमिशन के लिए 19 तक आवेदन का मौका
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
नौवीं और 11वीं में एडमिशन के लिए आयोजित किये जाने वाले लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2025 के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी गयी है
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) में नौवीं और 11वीं में एडमिशन के लिए आयोजित किये जाने वाले लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट 2025 के लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी गयी है. अब उम्मीदवार 19 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार वेबसाइट cbseitms.nic.in. पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं. यदि किसी उम्मीदवार को आवेदन पत्र में किसी प्रकार का सुधार करना हो, तो इसके लिए एक सुधार विंडो खोला जायेगा. परीक्षा आठ फरवरी 2025 को आयोजित की जायेगी.नौवीं व 11वीं में एडमिशन के लिए अलग-अलग योग्यता
नौवीं के लिए उम्मीदवार को उस जिले का निवासी होना चाहिए, जहां वह प्रवेश के लिए आवेदन कर रहा है. उम्मीदवार को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान उस जिले के किसी सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा होना चाहिए, जहां जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है और प्रवेश की मांग की जा रही है. जिन उम्मीदवारों का जन्म एक मई 2010 से 31 जुलाई 2012 (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच हुआ हो, वे नौवीं कक्षा में आवेदन करने के योग्य होंगे. 11वीं कक्षा में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार का जन्म एक जून 2008 से 31 जुलाई 2010 (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच हुआ होना चाहिए. उम्मीदवार शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में 10वीं की पढ़ाई कर रहे होने चाहिए. सत्र 2024-25 से पहले कक्षा 10वीं उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन