विस चुनाव बाद बिखर जायेगा जदयू : तेजस्वी

Updated:
विज्ञापन
विस चुनाव बाद बिखर जायेगा जदयू : तेजस्वी

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जदयू नहीं बचेगा. वह बिखर जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जदयू नहीं बचेगा. वह बिखर जायेगा. जदयू अभी भाजपा के प्रकोष्ठ की तरह काम कर रहा है. उन्होंने यह बात एक चैनल से बातचीत में कही है. उन्होंने कहा कि इस बार अगर-मगर नहीं होगा. महागठबंधन की स्पष्ट सरकार बनेगी. तेजस्वी ने कहा कि एनडीए किसी भी कीमत पर सत्ता में नहीं आयेगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर संयोगवश कुछ सीटें कम रह जाती हैं, तो चाचा (नीतीश कुमार) से बाेलेंगे कि सीट हमारी ज्यादा है. हमें मौका दीजिये. ड्राइविंग सीट पर हम रहेंगे. कहेंगे कि हम मुख्यमंत्री बनेंगे. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे साथ आते हैं, तो मुख्यमंत्री हम बनेंगे. कहेंगे चाचा आपके बीस साल हो गये. हमें पांच साल दीजिये. तेजस्वी ने खुलासा किया कि भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनायेगी. केवल उनके नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ेगी. भाजपा अपना ही कोई आदमी मुख्यमंत्री बनायेगी. बातचीत में उन्होंने एक नेता का नाम भी बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन