पीके के शराबबंदी खत्म करने के बयान पर जदयू हमलावर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पीके को शराबबंदी कानून की जमीनी हकीकत नहीं मालूम : शीला मंडल
विज्ञापन
पीके को शराबबंदी कानून की जमीनी हकीकत नहीं मालूम : शीला मंडल
आपके शहर में
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
परिवहन मंत्री शीला मंडल ने पत्रकारों के सवालों पर कहा है कि प्रशांत किशोर को शराबबंदी कानून की जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं है. इसलिए उन्हाेंने गांधी जयंती के दिन शराबबंदी हटाने की बात कहकर अपनी असली मानसिकता उजागर की है. मंत्री शीला मंडल ने यह बातें गुरुवार को जदयू प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से कहीं. इससे पहले उन्होंने जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया. इस दौरान पार्टी के वरीय नेता प्रो नवीन आर्या चंद्रवंशी और प्रदेश महासचिव विनोद सिंह मौजूद रहे.शीला मंडल ने कहा कि नीतीश सरकार द्वारा मिड डे मील योजना शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम साबित हुआ है. पहले सरकारी स्कूलों की स्थिति खस्ताहाल थी लेकिन आज गरीब परिवार का छात्र भी बेंच और डेस्क पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन